पंकज शुक्ला सलमान खान रशमिका मंडन्ना एर मुरुगादॉस सत्याराज अंजिनी द्वारा हिंदी में सिकंदर फिल्म की समीक्षा – एनर उजाला

फिल्म समीक्षा

सिकंदर

कलाकार

सलमान खान
,
रश्मिका मंदाना
,
सत्यराज
,
जतिन सरना
,
काजल अग्रवाल
,
अंजिनी धवन
,
शरमन जोशी
,
प्रतीक बब्बर
,
संजय कपूर
और
नवाब शाह आदि

लेखक

ए आर मुरुगादॉस
,
रजत अरोड़ा
,
हुसैन दलाल
और
अब्बास दलाल

निदेशक

ए आर मुरुगादॉस

निर्माता

साजिद नाडियाडवाला

रिलीज

30 मार्च 2025

पता नहीं नए दौर में ‘सिकंदर’ को लेकर क्या ही नया इतिहास बन सकता होगा, लेकिन सच यही है कि द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान जब पृथ्वीराज कपूर और सोहराब मोदी की फिल्म ‘सिकंदर’ रिलीज हुई तो इसे देशभक्ति की भावना जगाने वाली फिल्म मानते हुए ब्रिटिश सरकार ने कई स्थानों पर प्रतिबंधित कर दिया था। फिल्म को गोवा संघर्ष के दौरान साल 1961 में फिर रिलीज किया गया और इसकी बॉक्स ऑफिस सफलता ने इसके निर्माताओं को इसे फारसी में भी डब करके रिलीज करने का हौसला दिया। तब से सिकंदर और पोरस की कहानी के कई आयाम दर्शक देख-सुन चुके हैं। सलमान खान की नई फिल्म ‘सिकंदर’ का इतिहास से तो कोई लेना देना नहीं, लेकिन हां, ये प्रकाश मेहरा की फिल्म ‘मुकद्दर का सिकंदर’ के शीर्षक गीत का गीतकार अनजान का लिखा एक अंतरा है, ‘हमने माना ये जमाना दर्द की जागीर है, हर कदम पे आंसुओं की एक नई जंजीर है, साज ए गम पर जो खुशी के गीत गाता जाएगा, वो मुकद्दर का सिकंदर जानेमन कहलाएगा…!’ सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ इन्हीं ढाई लाइनों पर बनी फिल्म है। बेसिक आइडिया फिल्म ‘एनिमल’ में रणविजय के हार्ट ट्रांसप्लांट से उठाया गया है, बाकी जो है सब सलमान खान है।

ट्रेंडिंग वीडियो