दिल्ली -एनसीआर में तीन दिनों तक हीट वेव जारी रहने की संभावना है – अमर उजला हिंदी समाचार लाइव

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

द्वारा प्रकाशित: विकास कुमार

अद्यतन सोम, 14 अप्रैल 2025 09:28 अपराह्न IST

रविवार से तापमान में बढ़ोतरी शुरू हुई और तेज धूप गर्मी का अहसास फिर कराने लगी। इस कारण से सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 1.7 डिग्री अधिक 37.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 0.6 डिग्री से अधिक 21.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


दिल्ली-एनसीआर में तीन दिनों तक हीट वेव जारी रहने की संभावना है

दिल्ली में गर्मी से हाल बेहाल
– फोटो : ANI


लोडर

ट्रेंडिंग वीडियो



विस्तार


दिल्ली-एनसीआर में मौसम हर सप्ताह बदल रहा है। कभी गर्मी और लू हाल-बेहाल कर रही है तो कभी आंधी और बारिश की फुहारें मौसम को सुहावना बना रही हैं। अब गर्मी से मिली फौरी राहत के बाद तीन दिन के लिए लू वापसी कर रही है। इससे तापमान में इजाफा होगा और गर्मी हाल बेहाल करेगी। ऐसा 16 अप्रैल से पश्चिमी हिमालयन क्षेत्र में आ रहे पश्चिमी विक्षोभ के कारण होगा। इससे तापमान भी 40-42 डिग्री के बीच पहुंच जाएगा।

ट्रेंडिंग वीडियो