डीसी बनाम सीएसके आईपीएल लाइव स्कोर: चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल मैच स्कोरकार्ड अपडेट – अमर उजाला हिंदी समाचार लाइव

05:13 PM, 05-APR-2025

DC vs CSK Live Match: दिल्ली की पारी समाप्त

दिल्ली कैपिटल्स ने केएल राहुल की अर्धशतकीय पारी की मदद से सीएसके के सामने 184 रनों का लक्ष्य रखा है।

05:09 PM, 05-APR-2025

DC vs CSK Live Match: केएल राहुल आउट

केएल राहुल अपना विकेट गंवा चुके हैं और 51 गेंदों पर छह चौकों और तीन छक्कों की मदद से 77 रन बनाकर आउट हुए। राहुल का विकेट आखिरी ओवर में जाकर गिरा। इसके अगली ही गेंद पर आशुतोष शर्मा रन आउट हो गए। उन्हें जडेजा के थ्रो पर धोनी ने आउट किया। आशुतोष एक रन बनाकर आउट हुए।

05:00 PM, 05-APR-2025

DC vs CSK Live Match: दिल्ली का स्कोर 160 के पार

दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर सीएसके के खिलाफ 160 रन के पार पहुंच गया है। दिल्ली के लिए केएल राहुल अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं जिसकी मदद से दिल्ली का स्कोर 18 ओवर की समाप्ति के बाद चार विकेट पर 161 रन हो गया है।

04:50 PM, 05-APR-2025

DC vs CSK Live Match: समीर रिजवी पवेलियन लौटे

खलील अहमद ने समीर रिजवी को आउट कर दिल्ली कैपिटल्स को चौथा झटका दिया। रिजवी और केएल राहुल के बीच 56 रनों की साझेदारी हुई, लेकिन खलील ने इस साझेदारी का अंत किया। रिजवी 15 गेंदों पर एक चौका और एक छक्के की मदद से 20 रन बनाकर आउट हुए।

04:46 PM, 05-APR-2025

CSK vs DC Live: राहुल-रिजवी के बीच 50+ रनों की साझेदारी

केएल राहुल और समीर रिजवी के बीच चौथे विकेट के लिए 50+ रनों की साझेदारी पूरी हो चुकी है। दिल्ली का स्कोर 16 ओवर की समाप्ति के बाद तीन विकेट पर 146 रन हो गया है। केएल राहुल अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं और अर्धशतक लगाकर क्रीज पर डटे हुए हैं।

04:34 PM, 05-APR-2025

CSK vs DC Live: राहुल का पचासा

केएल राहुल ने सीएसके के खिलाफ 33 गेंदों पर अर्धशतक जड़ा। राहुल का इस सीजन का यह पहला, जबकि आईपीएल करियर का 38वां पचासा है। दिल्ली का स्कोर 110 रन के पार पहुंच गया है। फिलहाल क्रीज पर राहुल के साथ समीर रिजवी मौजूद हैं।

04:22 PM, 05-APR-2025

CSK vs DC Live: दिल्ली को लगा तीसरा झटका

नूर अहमद ने अक्षर पटेल को बोल्ड कर दिल्ली कैपिटल्स को तीसरा झटका दिया है। अक्षर अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे और केएल राहुल के साथ साझेदारी निभा रहे थे, लेकिन नूर ने उनकी पारी का अंत किया। अक्षर 14 गेंदों पर दो चौकों और एक छक्के की मदद से 21 रन बनाकर आउट हुए। दिल्ली ने 11 ओवर की समाप्ति तक तीन विकेट पर 92 रन बना लिए हैं।

04:13 PM, 05-APR-2025

CSK vs DC Live: दिल्ली का स्कोर 75 के पार

दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर सीएसके के खिलाफ 75 रन के पार पहुंच गया है। फिलहाल क्रीज पर केएल राहुल और अक्षर पटेल मौजूद हैं। नौ ओवर की समाप्ति के बाद दिल्ली का स्कोर दो विकेट पर 76 रन है।

04:04 PM, 05-APR-2025

CSK vs DC Live: पोरेल आउट हुए

पावरप्ले के समाप्त होने के बाद रवींद्र जडेजा ने दिल्ली कैपिटल्स को दूसरा झटका दिया। अभिषेक पोरेल और केएल राहुल के बीच दूसरे विकेट के लिए अच्छी साझेदारी हो रही थी, लेकिन जडेजा ने इसे तोड़ा। राहुल और पोरेल ने 54 रन जोड़े। पोरेल 20 गेंदों पर चार चौके और एक छक्के की मदद से 33 रन बनाकर आउट हुए।

04:01 PM, 05-APR-2025

CSK vs DC Live: दिल्ली का स्कोर 50 के पार

अभिषेक पोरेल और केएल राहुल के बीच दूसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है जिससे पावरप्ले के बाद दिल्ली का स्कोर एक विकेट पर 51 रन हो गया है। दिल्ली को पहले ही ओवर में मैकगर्क के रूप में पहला झटका लगा था, लेकिन इसके बाद टीम ने पावरप्ले के दौरान सीएसके को कोई और सफलता हासिल नहीं करने दी।