जिला रोजगार एवं व्यवसाय ब्यूरो श्री मुक्तसर साहिब में 20 अगस्त को लगेगा प्लेसमेंट कैंप

जिला रोजगार अधिकारी कंवलपुनीत कौर ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला रोजगार एवं व्यवसाय ब्यूरो, श्री मुक्तसर साहिब में 20 अगस्त 2025, दिन
RECORDER - 1

श्री मुक्तसर साहिब, 18 अगस्त 2025 फैक्ट रिकॉर्डर

Punjab Desk: जिला रोजगार अधिकारी कंवलपुनीत कौर ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला रोजगार एवं व्यवसाय ब्यूरो, श्री मुक्तसर साहिब में 20 अगस्त 2025, दिन बुधवार को प्लेसमेंट कैंप लगाया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि इस प्लेसमेंट कैंप में फ्लिपकार्ट कंपनी की ओर से डिलीवरी की 25 रिक्तियों के लिए इंटरव्यू किए जाएंगे। इन इंटरव्यू में भाग लेने के लिए न्यूनतम योग्यता 12वीं पास होना जरूरी है। 18 से 30 वर्ष तक के लड़के और लड़कियां इस कैंप में भाग ले सकते हैं। उम्मीदवारों के पास मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल होना अनिवार्य है।

प्लेसमेंट अधिकारी दलजीत सिंह ब्राड़ ने बताया कि उम्मीदवारों को कैंप में भाग लेते समय अपने शैक्षिक योग्यता प्रमाणपत्र, रिज्यूमे, आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र आदि मूल दस्तावेज और उनकी फोटोकॉपी साथ लाना आवश्यक है। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी इस दफ्तर की हेल्पलाइन संख्या 98885-62317 पर संपर्क कर सकते हैं।