07:57 PM, 21-APR-2025
IPL Live Score KKR vs GT: पावरप्ले समाप्त
गुजरात टाइटंस ने केकेआर के खिलाफ मैच में सधी हुई शुरुआत की है और छह ओवर की समाप्ति के बाद उसका स्कोर बिना किसी नुकसान के 45 रन हो गया है। गुजरात ने पावरप्ले के दौरान केकेआर के गेंदबाजों को सफलता हासिल नहीं करने दी है।
07:47 PM, 21-APR-2025
IPL Live Score KKR vs GT: गुजरात की धीमी शुरुआत
केकेआर के खिलाफ गुजरात टाइटंस ने धीमी शुरुआत की है। गुजरात ने चार ओवर की समाप्ति के बाद बिना किसी नुकसान के 26 रन बनाए हैं।
07:31 PM, 21-APR-2025
IPL Live Score KKR vs GT: गुजरात की पारी शुरू
केकेआर के खिलाफ गुजरात क पारी शुरू हो गई है। गुजरात के लिए साई सुदर्शन के साथ शुभमन गिल पारी का आगाज करने उतरे हैं। केकेआर ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
07:07 PM, 21-APR-2025
IPL Live Score KKR vs GT: दोनों टीमों की प्लेइंग-11
कोलकाता नाइट राइडर्सः रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सुनील नरेन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, मोईन अली, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, हर्षित राणा, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती।
इम्पैक्ट प्लेयरः मनीष पांडे, अंगकृष रघुवंशी, रोवमैन पोवेल, लवनिथ सिसोदिया, अनुकूल रॉय।
गुजरात टाइटंसः शुभमन गिल, साई सुदर्शन, जोस बटलर, शेरफाने रदरफोर्ड, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, वॉशिंगटन सुंदर, साई किशोर, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।
इम्पैक्ट प्लेयरः ईशांत शर्मा, महिपाल लोमरोर, अनुज रावत, करीम जनत, अरशद खान।
07:01 PM, 21-APR-2025
IPL Live Score KKR vs GT: केकेआर ने जीता टॉस
कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। केकेआर ने इस मुकाबले के लिए प्लेइंग-11 में दो बदलाव किए हैं। इस मैच के लिए रहमानुल्लाह गुरबाज और मोईन अली को मौका दिया गया है।
06:48 PM, 21-APR-2025
IPL Live Score KKR vs GT: गुजरात का पलड़ा भारी
दूसरी तरफ, गुजरात टाइटंस की टीम है जिसने पिछले मैच में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर शीर्ष में जगह बनाई थी। शुभमन गिल की अगुआई वाली टीम ने अब तक शानदार प्रदर्शन किया है। दिल्ली के खिलाफ जोस बटलर ने दमदार बल्लेबाजी की थी। गुजरात की बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों ही अच्छी रही थी। 2022 की चैंपियन टीम का पलड़ा केकेआर के खिलाफ भारी नजर आ रहा है। गुजरात की नजरें शीर्ष क्रम पर अपना दबदबा बरकरार रखने की होगी।
06:32 PM, 21-APR-2025
IPL Live Score KKR vs GT: मध्यक्रम को करना होगा सुधार
इस हार से केकेआर की टीम अंक तालिका में सातवें स्थान पर खिसक गई। उसने अब तक सात मैच खेले हैं और तीन जीते हैं तथा चार मुकाबले गंवाए हैं। केकेआर का मध्यक्रम संघर्ष कर रहा है जिससे उससे दिक्कतें हो रही हैं। रिंकू सिंह, वेंकटेश अय्यर, आंद्रे रसेल और रमनदीप सिंह आशा के अनुरूप बल्लेबाजी नहीं कर पाए थे। केकेआर को अगर प्लेऑफ की दौड़ में बने रहना है तो उसे बल्लेबाजी में सुधार करना होगा।
06:30 PM, 21-APR-2025
KKR vs GT Live Score: पावरप्ले के बाद गुजरात टाइटंस का स्कोर 40 रन के पार, गिल-सुदर्शन क्रीज पर मौजूद
आईपीएल लाइव क्रिकेट स्कोर, केकेआर बनाम जीटी इंडियन प्रीमियर लीग 2025: नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) का सामना अंक तालिका में शीर्ष पर चल रही गुजरात टाइटंस से हो रहा है। केकेआर पिछले मैच में 112 रनों का लक्ष्य हासिल नहीं कर सकी थी और उसकी नजरें जीत की पटरी पर लौटने की होगी।












