एलएसजी बनाम एमआई आईपीएल लाइव स्कोर: लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच स्कोरकार्ड अपडेट – अमर उजाला हिंदी समाचार लाइव

08:22 PM, 04-APR-2025

LSG vs MI Live: पंत फिर हुए फ्लॉप

लखनऊ सुपर जाएंट्स के कप्तान ऋषभ पंत एक बार फिल फ्लॉप रहे और मुंबई के खिलाफ दो रन बनाकर आउट हुए। पंत को हार्दिक पांड्या ने आउट कर लखनऊ को तीसरा झटका दिया। हार्दिक का इस मैच का यह दूसरा विकेट है। लखनऊ ने हालांकि 100 रन का आंकड़ा पार कर लिया है।

08:13 PM, 04-APR-2025

LSG vs MI Live: निकोलस पूरन आउट हुए

हार्दिक पांड्या की गेंद पर निकोलस पूरन आउट हो गए जिससे लखनऊ ने 91 रन के स्कोर पर अपना दूसरा विकेट गंवा दिया है। मिचेल मार्श और एडेन मार्करम ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई थी, लेकिन मार्श के आउट होने के बाद मुंबई ने निकोलस को भी पवेलियन भेजा। निकोलस छह गेंदों पर 12 रन बनाकर आउट हुए। नौ ओवर की समाप्ति के बाद लखनऊ ने दो विकेट पर 92 रन बनाए हैं।

08:04 PM, 04-APR-2025

LSG vs MI Live: लखनऊ को पहला झटका

स्पिनर विग्नेश पुथुर ने अपनी ही गेंद पर कैच लेकर मिचेल मार्श को आउट किया और लखनऊ को पहला झटका दिया। मार्श शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे और अर्धशतक जड़ चुके थे। पावरप्ले के बाद कप्तान हार्दिक ने विग्नेश को गेंद थमाई और वह टीम को सफलता दिलाने में सफल रहे। मिचेल मार्श 31 गेंदों पर नौ चौकों और दो छक्कों की मदद से 60 रन बनाकर आउट हुए।

07:55 PM, 04-APR-2025

LSG vs MI Live: मार्श का अर्धशतक

लखनऊ सुपर जाएंट्स के सलामी बल्लेबाज मिचेल मार्श ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 27 गेंदों पर अर्धशतक जड़ दिया है। मार्श इस मैच में आक्रामक बल्लेबाजी कर रहे हैं जिससे लखनऊ ने अच्छी शुरुआत की है। मार्श की इस आतिषी बल्लेबाजी की मदद से लखनऊ का स्कोर पावरप्ले में ही 50 के पार पहुंच गया है। लखनऊ ने छह ओवर की समाप्ति तक बिना किसी नुकसान के 69 रन बनाए हैं। दिलचस्प बात यह है कि इसमें से 60 रन अकेले मार्श ने बनाए हैं, जबकि मार्करम का योगदान सात रन का है।

07:44 PM, 04-APR-2025

LSG vs MI Live: लखनऊ की तेज शुरुआत

मुंबई इंडियंस के खिलाफ लखऊ सुपर जाएंट्स ने तेज शुरुआत की है और तीन ओवर बाद उसका स्कोर 30 रन के पार पहुंच गया है। लखनऊ के लिए मिचेल मार्श आक्रामक बल्लेबाजी कर रहे हैं जिससे लखनऊ का स्कोर तीन ओवर की समाप्ति के बाद बिना किसी नुकसान के 32 रन हो गया है।

07:31 PM, 04-APR-2025

LSG vs MI Live: लखनऊ की पारी शुरू

मुंबई इंडियंस के खिलाफ लखनऊ सुपर जाएंट्स की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। लखनऊ के लिए पारी का आगाज करने मिचेल मार्श और एडेन मार्करम आए हैं। मुंबई ने मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

07:08 PM, 04-APR-2025

LSG vs MI Live: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

लखनऊ सुपर जाएंट्सः एडेन मार्करम, मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), आयुष बडोनी, डेविड मिलर, अब्दुल समद, शार्दुल ठाकुर, दिग्वेश सिंह राठी, आकाश दीप, आवेश खान।

इम्पैक्ट प्लेयरः रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, शाहबाज अहमद, एम सिद्धार्थ, आकाश सिंह।

मुंबई इंडियंसः विल जैक्स, रियान रिक्लेटन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, राज बावा, मिचेल सैंटनर, ट्रेंट बोल्ट, अश्विनी कुमार, दीपक चाहर, विग्नेश पुथुर।

इम्पैक्ट प्लेयरः तिलक वर्मा, कॉर्बिन बोश, रॉबिन मिंज, सत्यनारायण राजू, करण शर्मा।

07:02 PM, 04-APR-2025

LSG vs MI Live: मुंबई ने जीता टॉस

मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। लखनऊ सुपर जाएंट्स ने इस मुकाबले के लिए अपनी प्लेइंग-11 में एक बदलाव किया है। मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस के दौरान बताया कि रोहित शर्मा को चोट लगी है जिस कारण वह इस मैच में नहीं खेल रहे हैं। उन्होंने साथ ही कहा कि स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह जल्द ही वापसी करेंगे।

06:28 PM, 04-APR-2025

LSG vs MI Live: आकाशदीप की वापसी से लखनऊ को राहत

गेंदबाजी विभाग में लचर प्रदर्शन को देखते हुए तेज गेंदबाज आकाशदीप का खबर है। भारतीय टेस्ट टीम में शामिल इस गेंदबाज ने आईपीएल-2022 में बंगलूरू के लिए पदार्पण किया था। आकाशदीप को तीन सीजन में आरसीबी की ओर से 8 मैच खेलने का मौका मिला, जिसमें सात विकेट लेने में कामयाब रहे। आकाशदीप को मेगा बोली में लखनऊ ने 8 करोड़ रुपये में खरीदा था। अनफिट होने की वजह से वह अब तक मैदान पर नहीं उतर सके लेकिन एनसीए की हरी झंडी मिलने के बाद वह खेलने के लिए तैयार हैं।

06:22 PM, 04-APR-2025

LSG vs MI Live: रोहित पर रहेंगी निगाहें

पहले तीन मैचों में महज 21 रन बनाने वाले हिटमैन रोहित शर्मा अब तक चमक नहीं बिखेर सके हैं। लखनऊ में उनका शानदार रिकॉर्ड रहा है। इसके अलावा सूर्य कुमार, तिलक वर्मा, रिकेल्टन बड़ी पारी खेलने में सक्षम हैं। गेंदबाजी में ट्रेंट बोल्ट, दीपक चाहर के अलावा युवा अश्विनी कुमार हैं।