एमआई बनाम सीएसके आईपीएल लाइव स्कोर: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मैच स्कोरकार्ड अपडेट – अमर उजाला हिंदी समाचार लाइव

08:04 PM, 20-APR-2025

MI vs CSK Live: आयुष म्हात्रे पवेलियन लौटे

दीपक चाहर ने आयुष म्हात्रे को आउट कर सीएसके को दूसरा झटका दिया है। आयुष का यह पहला आईपीएल मुकाबला है और वह 15 गेंदों पर चार चौकों और दो छक्कों की मदद से 32 रन बनाकर आउट हुए।

08:00 PM, 20-APR-2025

MI vs CSK Live: पावरप्ले समाप्त

सीएसके ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ पावरप्ले समाप्त होने के बाद छह ओवर में एक विकेट पर 48 रन बनाए हैं। सीएसके के लिए डेब्यू कर रहे आयुष म्हात्रे अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं और राशिद भी उनका बखूबी साथ निभा रहे हैं।

07:46 PM, 20-APR-2025

MI vs CSK Live: सीएसके को लगा पहला झटका

अश्विनी कुमार ने रचिन रवींद्र को आउट कर सीएसके को पहला झटका दिया है। रचिन नौ गेंदों पर पांच रन बनाकर आउट हुए।

07:39 PM, 20-APR-2025

MI vs CSK Live: सीएसके की बल्लेबाजी शुरू

मुंबई इंडियंस के खिलाफ सीएसके की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। रचिन रवींद्र और शेख रशीद क्रीज पर मौजूद हैं।

07:07 PM, 20-APR-2025

MI vs CSK Live: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

सीएसकेः शेख रशीद, रचिन रवींद्र, आयुष म्हात्रे, रवींद्र जडेजा, शिवम दुबे, विजय शंकर, जैमी ओवरटन, महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), नूर अहमद, खलील अहमद, मथीशा पथिराना।

इम्पैक्ट प्लेयरः अंशुल कंबोज, कमलेश नागरकोटी, रामाकृष्णा घोष, सैम करन, रविचंद्रन अश्विन।

मुंबई इंडियंसः रियान रिक्लेटन (विकेटकीपर), विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, मिचेल सैंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, अश्विनी कुमार।

इम्पैक्ट प्लेयरः रोहित शर्मा, कॉर्बिन बॉश, राज बावा, सत्यनारायण राजू, रॉबिन मिंज।

07:01 PM, 20-APR-2025

MI vs CSK Live: मुंबई ने जीता टॉस

मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। मुंबई ने इस मुकाबले के लिए प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है। सीएसके ने इस मैच के लिए एक बदलाव किया है और राहुल त्रिपाठी की जगह आयुष म्हात्रे को मौका दिया है। म्हात्रे इस मैच से आईपीएल में डेब्यू करेंगे।

06:43 PM, 20-APR-2025

MI vs CSK Live: फॉर्म के आधार पर मुंबई का पलड़ा भारी

चेन्नई के खिलाफ सत्र का पहला मैच गंवाने के बावजूद मौजूद फॉर्म के आधार पर मुंबई का पलड़ा भारी है। रोहित शर्मा ने अभी तक बड़ा स्कोर नहीं बनाया है, लेकिन सनराइजर्स के खिलाफ उनकी तेज शुरुआत ने टीम को बिना किसी दबाव के लक्ष्य का पीछा करने की आजादी दी। तिलक वर्मा और सूर्यकुमार यादव के प्रदर्शन में निरंतरता की कमी दिखी है लेकिन रियान रिक्लेटन ने शीर्ष क्रम में अच्छा योगदान दिया है। अनुभवी जसप्रीत बुमराह की वापसी से मुंबई की गेंदबाजी मजबूत हुई है। ट्रेंट बोल्ट भी अपने पुराने अंदाज में दिख रहे है। हार्दिक ने गेंदबाज और बल्लेबाज के रूप में अपनी भूमिका अच्छी तरह निभाई है, लेकिन आखिरी ओवरों में आक्रामक बल्लेबाजी के लिए वह नमन धीर पर निर्भर रहेंगे।

06:31 PM, 20-APR-2025

MI vs CSK Live: मुंबई ने जीते पिछले दो मैच

मुंबई ने शुरुआती मैचों की निराशा को पीछे छोड़ते हुए अपने पिछले दो मैचों में दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद को मात देकर अच्छी वापसी की है। हार्दिक पांड्या की अगुआई वाली टीम तालिका में सातवें पायदान पर है और वह मौजूदा सत्र में जीत की हैट्रिक लगाने के साथ सत्र के अपने पहले मैच में इस टीम से मिली हार का बदला चुकता करना चाहेगी। मुंबई इंडियंस ने अपने पिछले मैच में शानदार गेंदबाजी से सनराइजर्स हैदराबाद की आक्रामक बल्लेबाजी को बड़ा स्कोर बनाने का मौका नहीं दिया। टीम ने इसके बाद आसानी से जीत के लिए मिले 163 रन के लक्ष्य को छह विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया था।

06:26 PM, 20-APR-2025

MI vs CSK Live Score: सीएसके को लगा दूसरा झटका, आयुष म्हात्रे आउट हुए; चाहर को मिली सफलता

आईपीएल लाइव क्रिकेट स्कोर, एमआई बनाम सीएसके इंडियन प्रीमियर लीग 2025: नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज दिन के दूसरे मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) का सामना मुंबई इंडियंस से हो रहा है। सीएसके इस सीजन मुंबई को एक बार हरा चुकी है और वह घरेलू मैदान पर मेजबान टीम की नजरें पिछली हार का बदला लेने पर होंगी।