पंचकूला के गांव कोट स्थित अस्पताल के बाहर खड़ी एम्बुलेंस में अचानक आग लग गई। आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया है। इसको सूचना तुरंत फायर ब्रिगेड को दी गई। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। तस्वीरों में दो गाड़ियां दिखाई दे रही हैं जो आग की चपेट में आई हैं। फिलहाल इसमें कोई जानी नुक्सान की सूचना नहीं है।












