Yuzvendra Chahal Dhanashree Verma Divorce Update; IPL 2025 | Cricket News | चहल-धनश्री के तलाक पर 20 मार्च को आएगा फैसला: बॉम्बे हाईकोर्ट का पारिवारिक अदालत को निर्देश; 6 महीने का कूलिंग ऑफ पीरियड भी माफ

स्पोर्ट्स डेस्क3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बॉम्बे हाईकोर्ट ने क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और उनकी पत्नी धनश्री वर्मा की तलाक याचिका पर 20 मार्च तक फैसला करने के लिए फैमिली कोर्ट को निर्देश दिया है। जस्टिस माधव जामदार की सिंगल बेंच ने कहा कि चहल 21 मार्च से उपलब्ध नहीं होंगे क्योंकि उन्हें IPL में हिस्सा लेना है।

बॉम्बे हाईकोर्ट ने चहल और धनश्री की तलाक की याचिका के बाद 6 महीने की कूलिंग ऑफ पीरियड को माफ करने की याचिका को मंजूरी दे दी है। चहल और धनश्री की शादी दिसंबर 2020 में हुई थी।

दोनों 18 महीने से अलग रह रहे थे हाल ही में रिपोर्ट् आई थी कि दोनों पिछले 18 महीनों से अलग रह रहे थे। चहल और उनकी पत्नी धनश्री के तलाक की अफवाहें काफी समय से सोशल मीडिया पर चल रही थीं। हालांकि, चहल और धनश्री का अभी तक ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया है।

झलक दिखला जा-11 शो में लव स्टोरी सुनाई थी धनश्री वर्मा ने झलक दिखला जा-11 के एक एपिसोड के दौरान युजवेंद्र चहल के साथ अपनी लव स्टोरी के बारे में खुलासा किया था। उन्होंने बताया कि कैसे चहल ने लॉकडाउन के दौरान उनसे डांस सीखने के लिए संपर्क किया था। इसके बाद धनश्री उन्हें डांस सिखाने के लिए राजी हो गईं। बाद में दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया।

चहल और धनश्री की शादी दिसंबर 2020 में हुई थी।

चहल और धनश्री की शादी दिसंबर 2020 में हुई थी।

2023 में धनश्री ने हटाया था चहल का नाम साल 2023 में युजवेंद्र चहल ने अपने सोशल मीडिया पर एक स्टोरी शेयर की थी, जिसमें लिखा था, नई जिंदगी आ रही है। इसके बाद एक्ट्रेस धनश्री ने अपने इंस्टाग्राम में यूजर नेम से सरनेम चहल हटा दिया था। इसके बाद उनके तलाक की अफवाहें तेज हो गई थीं। हालांकि, बाद में क्रिकेटर ने तलाक की खबरों को अफवाह करार दिया।

धनश्री वर्मा ने झलक दिखला जा-11 के एक एपिसोड में युजवेंद्र चहल के साथ अपनी लव स्टोरी के बारे में बताया था।

धनश्री वर्मा ने झलक दिखला जा-11 के एक एपिसोड में युजवेंद्र चहल के साथ अपनी लव स्टोरी के बारे में बताया था।

टीम इंडिया से बाहर हैं युजवेंद्र चहल युजवेंद्र चहल अभी टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। वह टी-20 वर्ल्ड कप 2024 जीतने वाली टीम का हिस्सा थे, लेकिन उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। जनवरी 2023 में उन्होंने भारत के लिए आखिरी वनडे, जबकि अगस्त 2023 में आखिरी टी-20 खेला था। इसके बाद भी IPL 2025 की नीलामी में पंजाब किंग्स ने उन्हें 18 करोड़ में खरीदा।

खबरें और भी हैं…