नशा मुक्ति यात्रा – नशा मुक्ति यात्रा के तहत गांव चन्नू, लालबाई और धौला में मीटिंगों का आयोजन
लंबी, 23 मई 2025 ,FACT RECORDER
आम आदमी पार्टी की अगुवाई वाली पंजाब सरकार द्वारा नशे के खिलाफ निर्णायक जंग छेड़ी गई है, जिसमें लोगों का सक्रिय सहयोग बेहद ज़रूरी है।
इन विचारों को आम आदमी पार्टी के युवा नेता अमित सिंह खुदियां ने कैबिनेट मंत्री श्री गुरमीत सिंह खुदियां के दिशा-निर्देशों के अंतर्गत गांव चन्नू, लालबाई और धौला में नशे के विरुद्ध चल रही मुहिम के तहत आयोजित नशा मुक्ति यात्रा के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि लोगों के सहयोग से ही नशे की इस बुरी लत का पूरी तरह सफाया संभव है।
खुदियां ने कहा कि पिछली सरकारों ने राज्य के युवाओं को नशे की दलदल से निकालने के लिए कोई ठोस प्रयास नहीं किया, लेकिन आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद से पंजाब को इस बुराई से बचाने के लिए लगातार कोशिशें शुरू की गईं, जिनके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं।
उन्होंने हलके के गांवों के लोगों से अपील की कि राज्य सरकार द्वारा नशे के पूरी तरह खात्मे के लिए किए जा रहे प्रयासों में बढ़-चढ़ कर सहयोग दें और नशे के कारोबारियों के बारे में तुरंत पुलिस को सूचना दें। उन्होंने गांवों की पंचायतों से भी अपील की कि गांवों को नशा मुक्त बनाने के लिए प्रस्ताव पास किए जाएं, ताकि समाज के गलत तत्व भविष्य में बच्चों और युवाओं को गुमराह न कर सकें।
उन्होंने गांवों की डिफेंस कमेटियों से भी अपनी ज़िम्मेदारी पूरी निष्ठा से निभाने की अपील की। इस मौके पर हलका लंबी के नशा मुक्ति मोर्चा के कोऑर्डिनेटर परंपाल सिंह, विभिन्न विभागों के अधिकारी, डिफेंस कमेटियों के सदस्य, पंच-सरपंच और बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।












