Youth Beaten UP In Panipat; Village Namunda| Samalkha Haryana | पानीपत में घर से बुलाकर युवक को पीटा: पिस्तौल तानकर दोस्त से बुलवाया जान का खतरा, बनाई वीडियो; बेहोश होने पर सुखी नहर में फेंका – Panipat News

हरियाणा के पानीपत जिले के समालखा कस्बे में एक युवक को घर से बुलाकर पीटा गया। उसके माथे पर पिस्तौल तानकर दूसरे दोस्त से जान से खतरा होने की बात बुलवाई और उसकी वीडियो भी बनाई। मारपीट से युवक बेहोश हुआ तो उसका पर्स और मोबाइल लूटकर आरोपी उसे सुखी नहर में

रेपर चलाने के बहाने बुलाया था घर से

समालखा थाना पुलिस को दी शिकायत में आशीष ने बताया कि वह गांव नामुंडा का रहने वाला है। 11 अप्रैल की देर रात करीब 12:05 बजे उसके पास उज्जवल ने उसे कॉल कर कहा कि वह उससे मिलना चाहता है। जिसको उसने मना कर दिया था। देर रात करीब 1:30 बजे उज्जवल व उसका भांजा अंशल गुलिया उसके घर आए और उससे कहने लगे कि हम तेरे लिए रेपर लेके आए है और वो तुझे चलाना है। वह उनके साथ गाड़ी में रेपर देखने चल पड़ा। जब वे नहर पर पहुंचे तो उन्होंने गाड़ी रोक दी और नीचे उतरकर उससे कहा कि अपने दोस्त साहिल को बुला ले। हम तुझे छोड़ देंगे, नहीं तो तुझे मार देंगे।

साहिल को लगवाया फोन, फिर दी धमकी

डर के चलते उसने साहिल को कॉल को तो दोनों ने उसके साथ गाली-गलौज की व जान मारने की धमकी दी। यह सुनकर वह उनसे खुद को छुड़वाकर भागने लगा तो उन्होंने रास्ता रोक लिया। इसके बाद उसके साथ मारपीट की। इतना ही नहीं, माथे पर पिस्तौल तानकर उसकी वीडियो भी बनाई। जिसमें बुलवाया कि उसे साहिल और उसके परिवार वाले मारना चाहते है। इसकी आरोपियों ने वीडियो भी बनाई। मारपीट से वह बेहोश हो गया तो आरोपी उसे सुखी नहर में लावारिस फेंक कर उसका पर्स व मोबाइल लेकर फरार हो गए।