Yoga For Knee Pain: घुटनों का दर्द जड़ से कम करें, रोज अपनाएं ये 7 आसान योगासन

07 फरवरी 2026 फैक्ट रिकॉर्डर

Lifestyle Desk:  आजकल घुटनों का दर्द सिर्फ बुज़ुर्गों तक सीमित नहीं रहा। लंबे समय तक बैठना, बढ़ता वजन, गलत लाइफस्टाइल, आर्थराइटिस, कैल्शियम की कमी या मांसपेशियों की कमजोरी—ये सभी कारण युवाओं में भी घुटनों के दर्द, सूजन और अकड़न को बढ़ा रहे हैं। ऐसे में दवाओं पर निर्भर रहने के बजाय योग एक सुरक्षित, सस्ता और असरदार विकल्प है, जो बिना साइड इफेक्ट के घुटनों को मज़बूत बनाता है।

नियमित अभ्यास से घुटनों की ताकत बढ़ती है, लचीलापन आता है और दर्द धीरे-धीरे कम होने लगता है। आइए जानते हैं घुटनों के दर्द के लिए 7 आसान और प्रभावी योगासन, उनके फायदे और करने का सही तरीका।

घुटनों में दर्द के प्रमुख कारण

उम्र बढ़ना

गठिया (Osteoarthritis)

मोटापा

लंबे समय तक खड़े या बैठे रहना

कैल्शियम की कमी

चोट या नसों की कमजोरी

घुटनों के दर्द के लिए 7 आसान योगासन

1. ताड़ासन
फायदे: पैरों और घुटनों की मांसपेशियां मज़बूत, संतुलन बेहतर।
कैसे करें: सीधे खड़े होकर हाथ ऊपर उठाएं और एड़ियों पर खड़े हों। 10–15 सेकंड रुकें।

2. वज्रासन
फायदे: घुटनों के जोड़ों को मजबूती, दर्द और सूजन में राहत।
कैसे करें: घुटनों के बल बैठकर पीठ सीधी रखें। शुरुआत 1–2 मिनट से करें।

3. सेतुबंधासन
फायदे: घुटनों और जांघों को मज़बूती, रक्त संचार बेहतर।
कैसे करें: पीठ के बल लेटकर घुटनों मोड़ें और कूल्हों को ऊपर उठाएं।

4. पवनमुक्तासन
फायदे: घुटनों की जकड़न कम, जोड़ों की गतिशीलता बढ़े।
कैसे करें: पीठ के बल लेटकर एक-एक घुटना छाती तक लाएं।

5. अनुलोम-विलोम प्राणायाम
फायदे: सूजन और तनाव कम, दर्द सहनशीलता बढ़े।
कैसे करें: आराम से बैठकर नाक से नियंत्रित श्वास-प्रश्वास करें।

6. भुजंगासन
फायदे: नसों को सक्रिय करता है, घुटनों और कमर दर्द में राहत।
कैसे करें: पेट के बल लेटकर हथेलियों के सहारे ऊपरी शरीर को ऊपर उठाएं।

7. अर्ध उत्तानासन
फायदे: घुटनों की अकड़न दूर, पैरों की मांसपेशियों का स्ट्रेच।
कैसे करें: ताड़ासन से आगे झुकें, कूल्हे सीधे रखते हुए हथेलियां ज़मीन की ओर ले जाएं।

डिस्क्लेमर: अगर घुटनों में तेज़ दर्द, पुरानी चोट या सर्जरी हुई हो, तो योग शुरू करने से पहले विशेषज्ञ की सलाह ज़रूर लें। नियमित और सही तरीके से अभ्यास करने पर योग घुटनों के दर्द में लंबे समय तक राहत दिला सकता है।