गोवा से डोमेस्टिक क्रिकेट खेलेंगे यशस्वी जायसवाल

2/April/2025 Fact Recorder

भारतीय ओपनर यशस्वी जायसवाल अगले सीजन में गोवा से डोमेस्टिक क्रिकेट खेलते नजर आएंगे। इतना ही नहीं, उन्हें गोवा का कप्तान बनाया जा सकता है। 23 साल के भारतीय ओपनर यशस्वी ने मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) से नो-ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) मांगा है। MCA के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया- ‘हां, उनका यह फैसला चौकाने वाला है, लेकिन उसने कुछ न कुछ सोचा होगा। उसने खुद को रिलीज करने की मांग की।’ MCA ने जायसवाल की मांग को स्वीकार्य कर लिया है। जायसवाल ने मुंबई के लिए आखिरी मुकाबला 23 से 25 जनवरी तक रणजी ट्रॉफी में जम्मू एंड कश्मीर के खिलाफ खेला था। उस मुकाबले में जायसवाल ने 4 और 26 रन बनाए थे।

गोवा के कप्तान बनाए जा सकते हैं जायसवाल गोवा क्रिकेट संघ के सचिव शांभा देसाई ने कहा- ‘वे हमारे लिए खेलना चाहते हैं और हम उनका स्वागत करते हैं।’ यशस्वी को कप्तान बनाए जाने के सवाल पर देसाई ने कहा- ‘हां, यह हो सकता है। उन्होंने भारतीय टीम के लिए खेला है। जब वे नेशनल ड्यूटी में नहीं होंगे और घरेलू क्रिकेट के लिए उपलब्ध होंगे। तो उसने कप्तान बनाया जाएगा।

मुंबई छोड़कर गोवा जाने वाले तीसरे खिलाड़ी यशस्वी मुंबई छोड़कर गोवा से खेलने वाले तीसरे क्रिकेट हैं। उनसे पहले अर्जुन तेंदुलकर और सिद्धार्थ लाड गोवा की ओर से खेल चुके हैं। तेंदुलकर-लाड 2022-23 के सीजन में गोवा की ओर से उतरे थे। उसके बाद सिद्धार्थ ने मुंबई में वापसी भी की। वे कूलिंग पीरियड में भी रहे।

भारत के लिए 19 मैच खेल चुके हैं जायसवाल यशस्वी जायसवाल ने जुलाई 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था और तभी से वह ओपनर के तौर पर पहली पसंद बने हुए हैं। यशस्वी ने डेब्यू करने के बाद से भारत के लिए 19 मैच खेले हैं और बड़े मंच पर शानदार प्रदर्शन किया है। टेस्ट में उनका 52 से ज्यादा का है और उन्होंने इस प्रारूप में भारत के लिए खेलते हुए चार शतक और 10 अर्धशतक लगाए हैं।

 

खबरें और भी हैं…