![]()
रात में आंधी के कारण सड़क पर टूट कर गिरा हुआ पेड़।
यमुनानगर में देर रात अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। शहर में करीब 10 एमएम बारिश दर्ज की गई। बारिश के साथ तेज हवाएं भी चलीं। इससे लोगों को दिनभर की चिलचिलाती गर्मी से राहत मिली।
।
तेज हवाओं के कारण कई जगह सड़कों के किनारे लगे पेड़ उखड़कर गिर गए। बारिश से मौसम जहां सुहाना हो गया है, वहीं किसानों की चिंता बढ़ गई है। उन्हें डर है कि कटी हुई गेहूं की फसल, जो अभी मंडियों में पहुंच रही है, कहीं बारिश से खराब न हो जाए।
सुबह धूप खिली, मौसम सुहावना
तेज हवाओं से उड़ी धूल और मिट्टी बारिश के कारण पूरी तरह से दब गई है। इससे वातावरण एकदम साफ हो गया है। आज सुबह धूप खिली हुई है और मौसम सुहावना बना हुआ है। लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है।












