यमुनानगर में भाजपा कार्यकर्ता सोनिया-राहुल का पुतला फूंकते हुए।
यमुनानगर जिले के मटका चौक पर भाजपा युवा मोर्चा ने नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग मामले को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी का पुतला फूंका। भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा ने कहा कि कांग्रेस नेता नेशनल हेराल्ड केस में
।
कांग्रेस नेताओं पर सख्त कार्रवाई की मांग
भाजयुमो जिला अध्यक्ष निश्चल चौधरी ने सरकार से मांग की है कि राहुल गांधी व सोनिया गांधी सहित कांग्रेस नेताओं पर सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि इससे अन्य लोग भी अपराध करने से डरेंगे। राजेश सपरा ने आरोप लगाया कि नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस नेताओं ने अनोखा भ्रष्टाचार किया है।

यमुनानगर में पुतला लेकर प्रदर्शन करते कार्यकर्ता।
बोले-जनता असलियत जान चुकी
उन्होंने कहा कि नेशनल हेराल्ड और कांग्रेस के तत्कालीन पदाधिकारी एक ही हैं। सपरा के अनुसार जनता कांग्रेस नेताओं की असलियत जान चुकी है, इसलिए पार्टी हर प्रदेश में चुनाव हार रही है। विरोध प्रदर्शन में भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा के साथ सैकड़ों भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।












