अस्पताल में मौजूद पीड़ित परिवार।
यमुनानगर जिले की बैंक कॉलोनी स्थित गोल्डन पुरी में एक परिवार पर 15-20 लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमलावर पिस्टल, लाठी-डंडे और पत्थर लेकर आए थे। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है और हमलावरों की तलाश की जा रही है
।
बच्चों के साथ खाना खा रही थी महिला
जानकारी के अनुसार हमले में सरोज बाला नाम की महिला गंभीर रूप से घायल हुई हैं। महिला के सिर में 16 टांके लगे हैं और उनके तीन दांत टूट गए हैं। उनकी बाजू पर भी गंभीर चोटें आई हैं। घटना उस समय हुई, जब सरोज बाला अपने बेटों राहुल और अजय के साथ खाना खा रही थी। उनका छोटा बेटा काकू सामान लेने दुकान गया था।

अस्पताल में मौजूद पुलिस।
शराब के नशे में पहुंचे पड़ोसी
पड़ोस में रहने वाले शराब के नशे में धुत लोगों ने अचानक हमला कर दिया। हमलावरों ने सरोज बाला की बाजू पर लोहे की रॉड से वार किया। उनके बेटों राहुल और अजय के साथ पड़ोसी महिला किरण देवी को भी घायल किया। काकू ने बताया कि हमलावर पहले भी उन्हें जान से मारने की धमकी दे चुके हैं। यह हमला एक सोची-समझी साजिश के तहत किया गया।
घायलों को पुलिस लेकर पहुंची अस्पताल
हमलावरों ने घर पर पत्थरबाजी की और घर का सामान तोड़ दिया। पीड़ित परिवार ने डायल 112 पर सूचना दी। पुलिस ने घायलों को यमुनानगर के अस्पताल में भर्ती कराया। मामले की जानकारी गांधीनगर पुलिस को दे दी गई है। पूरी घटना का वीडियो भी मौजूद है।












