Yamuna Nagar-NCB-arrests-Nepali-drug-smuggler-Bilaspur-case-update | यमुनानगर में 2 किलो अफीम समेत तस्कर गिरफ्तार: बिहार के चंपारण से पकड़ा, नेपाल से लेकर आया था नशा – Yamunanagar News

हरियाणा के यमुनानगर जिले में राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। ब्यूरो की अंबाला यूनिट ने एक अंतरराष्ट्रीय नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान नेपाल के लक्ष्मी राऊत के रूप में हुई है। यह मामला थाना ब

तस्करों के साथ चंपारण पहुंची पुलिस

जांच में पता चला कि अफीम नेपाल से भारत लाई जा रही थी। हरियाणा एनसीबी अंबाला यूनिट के इंचार्ज उप निरीक्षक राजेश कुमार के मुताबिक पुलिस टीम बिहार के दो गिरफ्तार तस्करों को लेकर चंपारण पहुंची। वहां से बेतिया में आरोपी लक्ष्मी राऊत को गिरफ्तार किया गया।

आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा

ब्यूरो प्रमुख ओपी. सिंह के निर्देश पर पूरे प्रदेश में नशा तस्करों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा, आगे की जांच जारी है। नशा तस्करी में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।