12 मार्च 2026 फैक्ट रिकॉर्डर
Health Desk: हर साल मार्च के दूसरे गुरुवार को मनाया जाने वाला World Kidney Day 2026 किडनी से जुड़ी बीमारियों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए समर्पित है। विशेषज्ञों का कहना है कि गलत खानपान और असंतुलित जीवनशैली के कारण किडनी की समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। ऐसे में सही डाइट अपनाकर इन बीमारियों के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है।
अध्ययनों के अनुसार ज्यादा नमक, प्रोसेस्ड फूड और रेड मीट का अधिक सेवन किडनी पर अतिरिक्त दबाव डालता है। इसके विपरीत, शोधकर्ताओं ने किडनी को स्वस्थ रखने के लिए EAT-Lancet Diet को बेहद फायदेमंद बताया है।
क्या है EAT-Lancet डाइट?
यह डाइट मुख्य रूप से प्लांट-बेस्ड फूड पर आधारित होती है। इसमें हरी सब्जियां, फल, साबुत अनाज, दालें, मेवे और हेल्दी तेल को ज्यादा मात्रा में शामिल किया जाता है, जबकि मांस, चीनी और रिफाइंड अनाज का सेवन सीमित रखने की सलाह दी जाती है।
किडनी के लिए क्यों फायदेमंद?
यह डाइट Chronic Kidney Disease (CKD) के खतरे को कम करने में मदद कर सकती है।
इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी तत्व किडनी के ऊतकों को नुकसान से बचाते हैं।
फाइबर से भरपूर भोजन पेट के माइक्रोबायोम को बेहतर बनाता है, जिससे किडनी पर पड़ने वाला दबाव कम होता है।
यह डाइट हाई ब्लड प्रेशर, मोटापा और डायबिटीज जैसे जोखिम कारकों को भी नियंत्रित रखने में सहायक होती है।
विशेषज्ञों की राय
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार अगर लोग इस तरह की संतुलित डाइट को अपनी दिनचर्या में शामिल करें तो किडनी से जुड़ी कई गंभीर बीमारियों और समय से पहले होने वाली मौतों के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है।











