Woman Murdered Lover In Panipat; Joginder Colony Haryana| Uttar Pradesh | पानीपत में महिला की प्रेमी ने की हत्या: रोजाना मिलने आता था घर; रात को हुई कहासुनी, गला घोंट कर उतारा मौत के घाट – Panipat News

हरियाणा के पानीपत शहर की जोगिंदर कॉलोनी में एक महिला का प्रेमी ने मर्डर कर दिया। आरोपी ने महिला को पहले पीटा, फिर उसकी गला घोंट कर हत्या कर दी। इसके बाद वह शव को कंबल से ढक कर कमरे से फरार हो गया। मामले के बारे में खिड़की से छिपकर देखकर रही महिला की 1

पति मौके पर पहुंचा और उसने इस बारे में पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। जांच-पड़ताल के बाद शव को सिविल अस्पताल भिजवाया। जहां उसका पंचनामा भरवा कर शवगृह में रखवा दिया गया है। इस बारे में सेक्टर 29 थाना प्रभारी SI सुभाष ने बताया कि हत्या की आशंका है। इसी पूर्णत: पुष्टि पोस्टमॉर्टम में हो पाएगी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगामी कार्रवाई की जा रही है।

सेक्टर 29 थाना पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है।

सेक्टर 29 थाना पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है।

गौंडा का रहने वाला है आरोपी राहुल मिली जानकारी के अनुसार मृतक महिला की पहचान रानी(29) के रूप में हुई है। वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के जैतपुर की रहने वाली थी। हाल में वह पानीपत की जोगिंदर कॉलोनी में अपने पति बबलू व 10 साल की बेटी व एक बेटे के साथ रहती थी। परिवार यहां दिहाड़ी-मजदूरी का काम करता था।

पुलिस को 10 साल की बेटी ने बताया कि राहुल निवासी गौंडा यूपी अक्सर घर पर आता जाता रहता था। वह उस वक्त ही आता था, जब पिता घर पर नहीं होते थे। शुक्रवार रात को भी वह आया। यहां उसने मम्मी के साथ मारपीट की। इसी बीच उसने मम्मी का गला घोंट दिया, जिससे मम्मी की मौत हो गई और राहुल यहां से भाग गया।