‘अवतार 3’ के साथ रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का धमाकेदार आगाज, थिएटर में एंटरटेनमेंट का डबल डोज

‘अवतार 3’ के साथ रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का धमाकेदार आगाज, थिएटर में एंटरटेनमेंट का डबल डोज

16 दिसंबर, 2025 फैक्ट रिकॉर्डर

Bollywood Desk:  नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म रामायण ने अपनी पहली झलक से ही दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह पैदा कर दिया है। अब मेकर्स ने फैंस को एक और बड़ा सरप्राइज देने की तैयारी कर ली है। रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश स्टारर रामायण का नया 3D टीजर जल्द ही सिनेमाघरों में दिखाया जाएगा।

ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, रामायण का यह 3D टीजर जेम्स कैमरून की ऑस्कर विनिंग फिल्म अवतार 3: फायर एंड ऐश के साथ बड़े पर्दे पर रिलीज किया जाएगा। 19 दिसंबर को दुनियाभर में रिलीज हो रही अवतार 3 के साथ रामायण की पहली झलक दर्शकों को देखने को मिलेगी, जिससे सिनेमाघरों में जबरदस्त माहौल बनने की उम्मीद है।

रामायण को 2026 की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक माना जा रहा है। यह फिल्म दो हिस्सों में रिलीज होगी—पहला भाग 2026 और दूसरा 2027 की दिवाली पर आएगा। फिल्म में रणबीर कपूर राम, साई पल्लवी सीता, यश रावण, सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका निभाते नजर आएंगे। फिल्म का संगीत ग्रैमी विनर हंस जिमर और ऑस्कर विजेता ए.आर. रहमान मिलकर तैयार कर रहे हैं।

वहीं दूसरी ओर, अवतार 3 पहले से ही ग्लोबल लेवल पर चर्चा में है। ऐसे में इन दोनों बड़ी फिल्मों का साथ आना बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त असर डाल सकता है और दर्शकों को एंटरटेनमेंट का डबल डोज मिलने वाला है।