IPL 2026 से पहले क्या संजू सैमसन भी छोड़ेंगे RR का साथ? कोच द्रविड़ के फैसले जैसी बड़ी खबर सामने आई

IPL 2026 से पहले क्या संजू सैमसन भी छोड़ेंगे RR का साथ? कोच द्रविड़ के फैसले जैसी बड़ी खबर सामने आई

03 सितम्बर 2025 फैक्ट रिकॉर्डर

Sports Desk:  IPL 2026 से पहले राजस्थान रॉयल्स छोड़ सकते हैं संजू सैमसन, कप्तानी को लेकर बढ़ी अंदरूनी खींचतान                                                                                                        आईपीएल 2025 में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद राजस्थान रॉयल्स (RR) के कप्तान संजू सैमसन टीम से अलग हो सकते हैं। खबरों के मुताबिक, सैमसन ने फ्रेंचाइजी से रिलीज किए जाने की इच्छा जताई है। टीम ने पिछले सीजन में 14 में से सिर्फ 4 मैच जीते और अंक तालिका में 9वें स्थान पर रही। इसी बीच चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के साथ उनके ट्रेड की चर्चा भी हुई थी, जिसमें शिवम दुबे या रवींद्र जडेजा का नाम सामने आया था, लेकिन यह सौदा रद्द हो गया।

यह मामला ऐसे वक्त सामने आया है जब हेड कोच राहुल द्रविड़ ने भी राजस्थान रॉयल्स से इस्तीफा दिया है। हालांकि सूत्रों का कहना है कि सैमसन और द्रविड़ के बीच कोई गंभीर मतभेद नहीं थे, बल्कि यह सामान्य कोच-कप्तान के टकराव जैसा था। आखिरी मैचों में दोनों की समझ और तालमेल भी बेहतर नजर आया था।

क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, सैमसन टीम के माहौल और अपने चोटिल रहने के कारण असंतुष्ट थे, लेकिन इसके लिए द्रविड़ को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता। दोनों ही लंबे समय से RR से जुड़े हुए हैं और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाते रहे हैं।

वहीं, फ्रेंचाइजी के भीतर कप्तानी को लेकर तीन धड़े बन गए हैं। एक ग्रुप रियान पराग को भविष्य का कप्तान मान रहा है, जबकि दूसरा यशस्वी जायसवाल का समर्थन कर रहा है। तीसरा ग्रुप चाहता है कि सैमसन ही कप्तान बने रहें। ऐसे में आने वाले दिनों में राजस्थान रॉयल्स की टीम मैनेजमेंट को बड़ा फैसला लेना पड़ सकता है।