सोशल मीडिया में वायरल वीडियो जिसमे जेठ ताला काटते नजर आ रहा है।
कांगड़ा जिला के देहरा में एक विधवा महिला को उसकी दो साल की बच्ची के साथ दुकान से बाहर निकालने का मामला सामने आया है। विधवा महिला ने यह आरोप अपने ससुर और जेठ पर लगाए हैं। इससे जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।
.
SHO देहरा संदीप पठानिया ने बताया ने बताया कि यह पारिवारिक मामला है। पुलिस ने महिला के लगाए आरोपों पर जांच शुरू कर दी है।
वहीं विधवा पूर्णिमा शर्मा ने आरोप लगाया कि उसके ससुर और जेठ ने जबरन उसकी दुकान पर कब्जा किया है। उसके पति हरिकृष्ण को मरे हुए अभी तीन महीने हुए है और उसके परिवार वाले सारी संपत्ति हड़प करना चाह रहे हैं। उसकी दो साल की छोटी बेटी है।

दुकान का ताला काटते हुए जेठ
दुकान का ताला काटते नजर आ रहे ससुर-जेठ
वहीं सोशल मीडिया में वायरल हो रहे वीडियो में विधवा महिला के ससुर और जेठ दुकान में लगा ताला काटते नजर आ रहे हैं। यह दुकान विधवा महिला की है या फिर जेठ की, यह पुलिस जांच पूरी होने के बाद स्पष्ट हो पाएगा।
एसडीएम कोर्ट भेजा रहा मामला
पूर्णिमा शर्मा ने वार्ड नंबर 3 अमरपुरी देहरा की रहने वाली है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ चालान बना लिया है और मामला एसडीएम देहरा की अदालत में भेजा जा रहा है।












