28 Feb 2025: Fact Recorder
Baba Ramdev Health Tips: मौसम बदलते ही हमारे शरीर में कुछ न कुछ बदलाव होने लगते हैं। इससे बचने के लिए आपको कुछ जरूरी टिप्स फॉलो करने की जरूरत होती है। आइए आपको स्वामी रामदेव द्वारा शेयर किए गए टिप्स के बारे में बताते हैं।
आप लोग स्वस्थ रहने के लिए क्या करते हैं? वैसे तो सभी लोग कहते हैं कि हमें स्वस्थ रहने के लिए हेल्दी हैबिट्स को फॉलो करना चाहिए, मगर ऐसा करता कोई भी नहीं है। इसमें सबसे बड़ी गलती हम तब करते हैं जब हम सुबह सोकर उठते हैं। जी हां, हम सुबह उठते हैं, काम करते हैं और फिर तुरंत बिना कुछ खाए-पिएं ऑफिस निकल जाते हैं। मगर स्वामी रामदेव कहते हैं कि हमें सुबह उठकर सबसे पहले अपने शरीर को एक्टिव करना चाहिए और बिना ब्रेकफास्ट दफ्तर जाने से बचना चाहिए। बदलते मौसम का हमारे शरीर पर भी असर पड़ता है, जो कि सेहत को खराब कर सकता है। आइए आपको बताते हैं स्वामी रामदेव इस पर क्या राय देते हैं।
क्या बोले स्वामी रामदेव?
स्वामी रामदेव अपने यूट्यूब अकाउंट में वीडियो के माध्यम से लोगों को कहते हैं कि दिन भर ऊर्जा से भरपूर रहने के लिए आपको बेसिक चीजों पर फोकस करना चाहिए। इन बेसिक चीजों में सुबह की एक्टिविटीज शामिल हैं। आपको सुबह के समय शारीरिक गतिविधि को फॉलो करना चाहिए, दिमाग को शांत रखने के लिए मेडिटेशन करें। नाश्ते से पहले आपको सिर्फ पानी, काढ़ा, हर्बल टी या फिर नारियल पानी पीना चाहिए। दिन में खाना सिर्फ 1 बार ही खाना है, वह मील ब्रेकफास्ट है। रात को आपको हैवी मील खाने से बचना चाहिए, कोशिश करें कि रात को साग या सलाद जैसी चीजें खाना फायदेमंद हो सकता है। खाली पेट घी खाना लाभदायक होता है।
सुबह की शुरुआत हल्के गुनगुने पानी पीने से करें। अस्थमा के मरीज इस पानी में आधा चम्मच नमक मिला सकते हैं। डाइट में मौसमी सब्जियों को ज्यादा से ज्यादा रखें। नाक ड्राई होने की समस्या रहती है, तो आपको स्टीम लेनी चाहिए। साथ ही नाक में नारियल या फिर ऑलिव ऑयल डाल सकते हैं। इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए एलोवेरा जूस, गिलोय का जूस और संतरा-आंवला जैसे फलों का सेवन करें। साबुत अनाज खाने से शरीर को ताकत मिलती है।
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। Fact Recorder की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।












