20 Feb 2025: Fact Recorder
GBS Causes And Symptoms In Pune: गुइलेन बैरे सिंड्रोम लगातार पुणे में फैल रहा है। इस वायरल बीमारी से इलाके में 2 नई मौतें भी हुई हैं। GBS से पीड़ित महिला की मंगलवार को मौत हुई और दूसरी मौत पुणे जिले के दौंड निवासी की हुई। आइए जानते हैं इस बीमारी के बढ़ने के क्या कारण हैं।
पुणे में गुइलेन बैरे सिंड्रोम के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। यहां के अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि पुणे के अस्पतालों में इलाज के दौरान दो और नए मरीजों की इससे मौत हुई है, जिसके बाद संदिग्ध गिलियन-बैरे सिंड्रोम यानी GBS के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 11 पहुंच गई है। नए मामलों में एक महिला जो 27 वर्ष की थी और दूसरा शख्स 37 वर्षीय पुरुष था। महिला की मौत शहर के अस्पताल में हुई थी। वहीं, पुरुष पुणे जिले के दौंड इलाके का रहने वाला था। आइए जानते हैं दोनों मरीजों के लक्षणों के बारे में और यहां बीमारी बढ़ने के कारण।
मरीजों में थे ये लक्षण
मृतक महिला को 15 जनवरी को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जब उसे दस्त की शिकायत हुई, लेकिन वह बिना किसी दवा के ठीक हो गई थी। मगर कुछ समय बाद उसके निचले अंगों में कमजोरी महसूस हुई थी। वहीं, मृतक पुरुष को रेस्पिरेटरी इंफेक्शन हुआ था, जिससे उसकी जान चली गई। वहीं, अधिकारियों ने बताया कि बुधवार को GBS के कुल मामलों की संख्या 211 है और बीमारी के चलते अब तक कुल 11 मरीजों की मौत हो चुकी है।
क्यों बढ़ रहे हैं मामले?
गुइलेन-बैरे सिंड्रोम का कोई सटीक कारण अब तक पता नहीं चल पाया है। हालांकि, डॉक्टर्स का मानना है कि यह एक ऑटोइम्यून डिसऑर्डर है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, GBS संक्रमण दूषित पानी और भोजन, विशेषकर कॅम्पिलोबॅक्टर जेजुनी बैक्टीरिया से संक्रमित भोजन के कारण फैल सकता है। यह बैक्टीरिया नॉनवेज फूड आइटम्स के सेवन से भी फैल सकता है। इस बैक्टीरिया के चलते डायरिया भी हो सकता है।
गुइलेन बैरे सिंड्रोम के संकेत
पैरों और हाथों में कमजोरी होना।
शरीर में झुनझुनी और दर्द।
सांस लेने में दिक्कत महसूस करना।
फेशियल मूवमेंट में दिक्कत होना।
हार्ट बीट का उतार-चढ़ाव।
बचाव के उपाय
साफ-सफाई का ध्यान रखें।
भोजन को अच्छी तरह से पकाकर खाएं।
नॉनवेज आइटम्स के सेवन से बचें।
संक्रमित इलाकों से दूरी बनाएं।
शुरुआती संकेतों को समझें।
ये भी पढ़ें- रोज खाएं 1 कटोरी दही, नहीं होगा कैंसर, नई स्टडी में हुआ खुलासा
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।