जब सनी देओल ने खोया अपना आपा: कैमरा छीना, लोगों पर बरसे गुस्से में एक्टर के तीखे पल

जब सनी देओल ने खोया अपना आपा: कैमरा छीना, लोगों पर बरसे गुस्से में एक्टर के तीखे पल

13 नवंबर, 2025 फैक्ट रिकॉर्डर

Bollywood Desk:  सनी देओल का गुस्सा फिर सुर्खियों में: कैमरा छीना, फैन पर बरसे… दो बार जब एक्टर ने खो दिया था आपा                                                                                                                देओल परिवार इन दिनों मुश्किल दौर से गुजर रहा है। हाल ही में धर्मेंद्र को ब्रीच कैंडी अस्पताल से छुट्टी मिली है और अब उनका इलाज घर पर चल रहा है। इसी बीच सनी देओल ने पिता की सेहत को लेकर उड़ रही अफवाहों पर नाराज़गी जताई। लेकिन यह पहली बार नहीं है जब सनी पाजी का गुस्सा चर्चा में आया हो। दो मौकों पर उनका गुस्सा कैमरे में कैद हुआ और सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हुआ।

पहला मौका उस वक्त का है जब फिल्म ‘जाट’ के प्रमोशनल इवेंट के दौरान सनी देओल थिएटर से बाहर निकल रहे थे। उसी समय एक शख्स उनके पिता धर्मेंद्र की फोटो लेने लगा, जिस पर सनी गुस्से में उसका कैमरा नीचे करने लगे। हालांकि, उनका मकसद पिता की सुरक्षा था, लेकिन वीडियो में उनका रिएक्शन देखकर लोग चौंक गए।

दूसरा वाकया ‘गदर 2’ के प्रमोशन के दौरान एयरपोर्ट का है। जब एक फैन सनी के पास आकर सेल्फी लेने की कोशिश कर रहा था, लेकिन देर होने पर सनी ने झुंझलाते हुए कहा—“अबे ले न फोटो।” यह वीडियो तेजी से वायरल हुआ और कई यूज़र्स ने उनकी तुलना जया बच्चन से कर दी।

आम तौर पर शांत और सौम्य माने जाने वाले सनी देओल का यह गुस्सैल अंदाज फैंस के लिए हैरान करने वाला था, हालांकि उनके करीबियों के मुताबिक, सनी सिर्फ गलतफहमी या अपमानजनक स्थिति में ही अपना आपा खोते हैं।