Mon 27, Jan 2025: Fact Recorder
नई दिल्ली। Saif Ali Khan Attack Case: सैफ अली खान के मामले में रोज नए खुलासे हो रहे हैं। कभी मेडिकल रिपोर्ट तो कभी हमलावर के फिंगरप्रिंट पर लगातार नए अपडेट्स सामने आ रहे हैं। इस बीच एक चौंकाने वाली खबर आ रही है। मुंबई पुलिस ने शक के आधार पर एक शख्स को गिरफ्तार किया था जिसकी जांच होने पर वो बेगुनाह पाया गया है।
HighLights
- सैफ अली खान के मामले पर अपडेट
- मुंबई पुलिस से जांच में हुई बड़ी चूक?
- हालिया इंटरव्यू में शख्स ने बताया दुख
शक के आधार पर गिरफ्तारी
गिरफ्तार किए गए आदमी का नाम आकाश कैलाश कनौजिया बताया जा रहा है जिसकी उम्र 31 साल है। वो मुंबई में ही ही रहता था। हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट की माने तो सैफ अली खान पर हुए हमले के बाद 18 जनवरी को आकाश को हिरासत में ले लिया गया था। आकाश की गिरफ्तारी को दुर्ग रेलवे स्टेशन से हुई थी। बताया जा रहा है कि वो अपने घर जा रहे थे। हिरासत में लिए जाने के बाद उसकी पूरी तरह से बदल गई जिसका सीधा असर उसकी शादी और नौकरी पर पड़ा।
मुंबई पुलिस से मिला गलत अलर्ट
शख्स ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि वो 17 जनवरी को अपनी बीमार दादी और मंगेतर से मिलने के लिए ज्ञानेश्वर एक्सप्रेस से बिलासपुर जा रहा था। मगर अचानक ही स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के अधिकारियों ने उन्हें हिरासत में ले लिया। इसके पीछे की वजह दरअसल मुंबई पुलिस द्वारा आरपीएफ को दिए गए गलत अलर्ट के कारण हुआ।
शादी और नौकरी से धोना पड़ा हाथ