26 नवंबर, 2025 फैक्ट रिकॉर्डर
Sports Desk: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज के बाद अब तीन मैचों की वनडे सीरीज शुरू होने वाली है। भारतीय टीम घोषित हो चुकी है और इस बार रोहित शर्मा तथा विराट कोहली दोनों टीम का हिस्सा हैं। इन दिग्गजों की वापसी से वनडे सीरीज का रोमांच और बढ़ गया है।
हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रोहित और विराट ने शानदार प्रदर्शन किया था—रोहित ने दूसरे और तीसरे वनडे में अर्धशतक व शतक लगाया, जबकि विराट ने तीसरे वनडे में दमदार अर्धशतक के साथ फॉर्म में वापसी की।
रोहित शर्मा का दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे रिकॉर्ड
मैच: 26
परियां: 25
रन: 806
शतक: 3
अर्धशतक: 2
सर्वश्रेष्ठ स्कोर: 150
विराट कोहली का दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे रिकॉर्ड
मैच: 31
परियां: 29
रन: 1504
शतक: 5
अर्धशतक: 8
औसत: 65.39
सर्वश्रेष्ठ स्कोर: नाबाद 160
आगामी वनडे सीरीज 30 नवंबर से शुरू होगी।
पहला वनडे: रांची (30 नवंबर)
दूसरा वनडे: रायपुर (3 दिसंबर)
तीसरा वनडे: विशाखापत्तनम (6 दिसंबर)
इंजर्ड शुभमन गिल की जगह इस सीरीज में केएल राहुल टीम इंडिया की कप्तानी कर रहे हैं।













