यह सप्ताह सभी 12 राशियों के लिए क्या लेकर आया है? जानिए साप्ताहिक राशिफल।

23 जून 2025 फैक्टर रिकॉर्डर

Rashifal Desk:  साप्ताहिक राशिफल 23 से 29 जून 2025
जानिए 12 राशियों का भाग्यफल: किन राशियों की चमकेगी किस्मत और किसे बरतनी होगी सावधानीजून का अंतिम सप्ताह ग्रहों की विशेष चाल से प्रभावित रहेगा। सूर्य, चंद्रमा और शुक्र जहां कुछ राशियों को मधुर अनुभव देंगे, वहीं शनि और गुरु का प्रभाव कुछ राशियों की परीक्षा भी ले सकता है। यह समय किसी के लिए नई शुरुआत, तो किसी के लिए पुराने कर्मों का लेखा-जोखा बन सकता है।

हर राशि के लिए जीवन के मुख्य क्षेत्रों – नौकरी, व्यापार, सेहत, प्रेम और पारिवारिक जीवन – पर कैसा रहेगा यह सप्ताह? जानिए विस्तार से:

मेष राशि
उर्जा तो बनी रहेगी, लेकिन इस सप्ताह मेहनत अधिक और फल कम मिल सकता है।
नौकरी में टालमटोल से बचें, वरना सीनियर नाराज़ हो सकते हैं।
व्यापार में नियमों से बाहर जाकर कोई फैसला न लें।
पारिवारिक तनाव सप्ताह के अंत में सुलझ सकता है।
प्रेम में मर्यादा और संयम रखें।
🔸 उपाय: रोज़ाना बजरंग बाण का पाठ करें।

वृषभ राशि
“सावधानी हटी दुर्घटना घटी”—यह सप्ताह इसी संदेश को दोहराएगा।
व्यवसाय में लाभ कम, खर्च अधिक दिखेगा।
नौकरीपेशा लोग वरिष्ठों से बेहतर संवाद रखें।
स्वास्थ्य और रिश्तों दोनों में थोड़ी परेशानी संभव है।
परिवार में सामंजस्य बनाए रखें।
🔸 उपाय: देवी दुर्गा को लाल पुष्प अर्पित करें।

मिथुन राशि
यह सप्ताह आपके लिए सकारात्मक और प्रगति से भरा हुआ हो सकता है।
नौकरी और व्यापार में लंबे समय से अटके काम पूरे होंगे।
आर्थिक स्थिति मज़बूत होगी।
रिश्ते मधुर, प्रेम में गहराई आएगी।
🔸 उपाय: गणेश चालीसा का पाठ करें।

कर्क राशि
दूसरों की बातों में न आएं, नहीं तो नुकसान हो सकता है।
कार्यक्षेत्र में विरोधियों से सतर्क रहें।
पारिवारिक दबाव और ऑफिस की चुनौतियां एक साथ रहेंगी।
क्रोध से रिश्ते बिगड़ सकते हैं।
🔸 उपाय: शिवलिंग पर जलाभिषेक करें।

सिंह राशि
मिश्रित परिणामों वाला सप्ताह।
घरेलू खर्चों में बढ़ोतरी संभव है।
करियर में विदेश से जुड़ा लाभ हो सकता है।
रिश्तों में वर्चस्व दिखाने से बचें।
🔸 उपाय: श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

कन्या राशि
सप्ताह रहेगा अनुकूल और लाभकारी।
व्यापार में विस्तार के अच्छे योग हैं।
नौकरीपेशा लोगों को महिला मित्र से सहयोग मिल सकता है।
प्रेम संबंधों में कुछ अड़चनें, पर समाधान भी होंगे।
🔸 उपाय: गणेश चालीसा पढ़ें और मछलियों को आटे की गोलियां खिलाएं।

तुला राशि
यह सप्ताह रहेगा गुडलक और खुशखबरी से भरा।
पुराने विवाद सुलझेंगे, संपत्ति से जुड़े मामलों में राहत।
प्रमोशन या आर्थिक लाभ के संकेत।
रिश्तों में मिठास और सरप्राइज़ संभव है।
🔸 उपाय: स्फटिक श्रीयंत्र की पूजा करें।

वृश्चिक राशि
यह सप्ताह रहेगा उतार-चढ़ाव से भरा।
नौकरी या व्यापार में किसी पर आंख मूंद कर भरोसा न करें।
सेहत और पारिवारिक मामलों में थोड़ी चिंता हो सकती है।
🔸 उपाय: सुंदरकांड का पाठ करें।

धनु राशि
सकारात्मक और प्रगतिशील सप्ताह।
आर्थिक रूप से मजबूती मिलने के संकेत।
नौकरी व व्यवसाय में अच्छा ऑफर मिल सकता है।
रिश्ते मधुर रहेंगे, प्रेम और वैवाहिक जीवन में आनंद।
🔸 उपाय: तुलसी की सेवा करें, विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

मकर राशि
मध्यम फलदायक सप्ताह।
सेहत और पढ़ाई में थोड़ी रुकावटें।
आर्थिक खर्च अधिक रह सकता है।
रिश्तों में स्थिरता, लेकिन सतर्कता ज़रूरी है।
🔸 उपाय: शनिवार को शनि मंदिर में दान करें।

कुंभ राशि
शुभ समाचार और उन्नति के संकेत।
करियर में तरक्की, पदोन्नति संभव।
प्रेम और पारिवारिक जीवन में सामंजस्य रहेगा।
🔸 उपाय: गाय को हरी घास खिलाएं।

मीन राशि
भावनाओं में बहकर निर्णय न लें।
आर्थिक मामलों में सतर्कता आवश्यक है।
नौकरी में तालमेल और सेहत का ध्यान रखें।
रिश्तों में संवाद से दूरियां घटेंगी।
🔸 उपाय: नारियल का दान करें, समुद्र मंथन पाठ करें।

नोट
यह राशिफल चंद्र राशि पर आधारित है।
डिस्क्लेमर: यह भविष्यफल ज्योतिषीय गणनाओं और मान्यताओं पर आधारित है। किसी निर्णय से पहले विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें।