कोहली के शतक पर रोहित ने क्या कहा? अर्शदीप का मजेदार खुलासा वायरल

कोहली के शतक पर रोहित ने क्या कहा? अर्शदीप का मजेदार खुलासा वायरल

02 दिसंबर, 2025 फैक्ट रिकॉर्डर

Sports Desk:  भारत–दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज के पहले मैच में विराट कोहली ने रांची में शानदार 135 रन की पारी खेलकर अपना 52वां वनडे शतक पूरा किया। कोहली के शतक के बाद भारतीय ड्रेसिंग रूम में रोहित शर्मा के रिएक्शन ने सोशल मीडिया पर चर्चा छेड़ दी। कैमरे में रोहित कुछ कहते दिखे, जिसके बाद फैंस अंदाज़े लगाने लगे कि उन्होंने क्या बोला था। अब तेज गेंदबाज़ अर्शदीप सिंह ने इस राज़ से पर्दा उठा दिया है। अपनी IPL टीम पंजाब किंग्स द्वारा शेयर किए गए वीडियो में अर्शदीप मज़ाकिया अंदाज़ में बताते हैं—“कल से मैसेज आ रहे हैं कि रोहित भाई ने क्या कहा… उन्होंने बोला: नीली परी, लाल परी, कमरे बंद, मुझे नादिया पसंद।” उनके इस फनी खुलासे ने इंटरनेट पर हलचल मचा दी।