पश्चिम बंगाल चुनाव: पीएम मोदी आज तीन बड़ी रैलियों से भरेंगे जोश, हल्दिया–आसनसोल–सूरी में प्रचार तेज

09 April 2026 Fact Recorder

National Desk:  पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपना प्रचार अभियान तेज कर दिया है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री Narendra Modi आज राज्य के दौरे पर रहेंगे और तीन अहम चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। यह चुनाव कार्यक्रम घोषित होने के बाद उनका दूसरा दौरा है।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, प्रधानमंत्री सुबह 9:30 बजे पूर्व मेदिनीपुर के हल्दिया में पहली रैली करेंगे। इसके बाद दोपहर 12 बजे पश्चिम बर्धमान के आसनसोल में जनसभा को संबोधित करेंगे। दिन की तीसरी और अंतिम रैली दोपहर 2 बजे बीरभूम जिले के सूरी में आयोजित होगी।

इससे पहले 5 अप्रैल को Narendra Modi ने कूचबिहार से अपने चुनाव अभियान की शुरुआत की थी, जहां उन्होंने कानून-व्यवस्था को लेकर All India Trinamool Congress सरकार पर निशाना साधते हुए ‘भय बनाम भरोसा’ का मुद्दा उठाया था।

राजनीतिक रूप से इन रैलियों को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। हल्दिया क्षेत्र को विपक्ष के नेता Suvendu Adhikari का प्रभाव क्षेत्र माना जाता है, जहां भाजपा अपनी पकड़ मजबूत रखना चाहती है। वहीं औद्योगिक शहर आसनसोल में पार्टी अपनी स्थिति को फिर से मजबूत करने की कोशिश में है।

सूरी, जो कि All India Trinamool Congress का मजबूत गढ़ माना जाता है, वहां भाजपा संगठन को मजबूत कर और सत्ता विरोधी माहौल का फायदा उठाने की रणनीति पर काम कर रही है।

294 सीटों वाली पश्चिम बंगाल विधानसभा के लिए मतदान 23 और 29 अप्रैल को दो चरणों में होगा, जबकि मतों की गिनती 4 मई को की जाएगी।