Wedding tent Fire Khandsa Bhim Sena Mahapanchayat Controversy Gurugram | गुरुग्राम के खांडसा में शादी का टैंट जलाया: आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग, भीम सेना ने 36 बिरादरी की महापंचायत बुलाई – gurugram News

गुरुग्राम के गांव खांडसा में जला शादी का टैंट

गुड़गांव के खांडसा गांव में में एक लड़की की शादी के लिए लगाए गए टेंट में रात को शरारती तत्वों ने आग लगा दी। परिवार और ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। पीड़ित परिवार ने इसकी सूचना भीम सेना चीफ सतपाल तंवर को दी। सतपाल तंवर इसी गांव के रहने वाले ह

पुलिस से कार्रवाई की मांग की

उन्होंने पुलिस से तत्काल कार्रवाई की मांग करते हुए प्रशासन से पीड़ित परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने और आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्याय दिलाने की अपील की। उन्होंने कहा कि वे पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं। वे आज पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचेंगे।

लड़की की आज होनी है शादी

आज 20 अप्रैल को लड़की की शादी होनी है। इस पूरे मामले को लेकर भीम सेना ने गांव में 36 बिरादरी की महापंचायत बुलाई है। जिसमें इस मामले पर चर्चा करके पीड़ित परिवार को न्याय दिलाया जाएगा।

पुलिस प्रशासन ने अभी तक इस मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है, लेकिन सेक्टर 37 थाना एसएचओ ने फोन पर बताया कि टेंट की दरी और मैट में आग लग गई थी, जिसे समय रहते बुझा लिया गया था। महापंचायत होने बारे मुझे कोई जानकारी नहीं है। इस बारे में पता करके बताया जाएगा।