23 फरवरी 2026 फैक्ट रिकॉर्डर
Himachal Desk: हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। राज्य के कई पर्वतीय क्षेत्रों में ठंडी हवाओं के साथ बादल छाए रहे, जबकि रोहतांग दर्रा पर हल्का हिमपात दर्ज किया गया। बर्फबारी से तापमान में गिरावट आई है और ठंड बढ़ गई है।
मौसम में आए इस बदलाव से पहाड़ों पर सर्दी का असर फिर तेज हो गया है। स्थानीय प्रशासन ने यात्रियों और पर्यटकों को सावधानी बरतने की सलाह दी है, खासकर ऊंचाई वाले मार्गों पर सफर करते समय। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में कुछ और इलाकों में हल्की बारिश या बर्फबारी की संभावना बनी हुई है।













