water logging Major Problem Drainage cleaning Monsoon Gurugram Update News | गुरुग्राम में वाटर लॉगिंग खत्म करने की प्लानिंग: मंडल आयुक्त बोले-सारे विभाग तालमेल बनाकर मानसून से पहले करें ड्रेनों की सफाई – gurugram News

गुरुग्राम में वाटर लॉगिंग से निपटने की प्लानिंग करते अधिकारी।

गुरुग्राम में मॉनसून के दौरान वाटर लॉगिंग से निपटने के लिए इस बार प्रशासन की तरफ से पहले ही प्लानिंग बनाकर काम किया जाएगा। बुधवार को मंडल आयुक्त आरसी बिढ़ान ने जलभराव की समस्या के निदान के लिए जिला प्रशासन द्वारा की जा रही तैयारियों के संबंध में समीक

अंडरपास में पानी जमा न होने दें उन्होंने कहा कि अंडरपास में होने वाले जलभराव की निकासी के लिए उचित व्यवस्था होनी चाहिए, जिससे पानी तेजी से बाहर निकल सके। भारी बारिश के दौरान तुरंत जल निकासी के लिए मोटर पंप लगाए जाएं। इसके अलावा जल निकासी के लिए बनाए गए नाले की नियमित सफाई कराना सुनिश्चित करें ताकि सिल्ट जमा न हो। इससे कचरा और मिट्टी जल प्रवाह को बाधित नहीं करेगा।

मंडलायुक्त ने डीसी अजय कुमार को निर्देश दिए कि वे इस कार्य की एसडीएम स्तर के अधिकारी से निरन्तर मॉनिटरिंग करा कर अपनी समीक्षा रिपोर्ट प्रस्तुत करें। जीएमडीए द्वारा 21 स्थानों पर पानी निकासी के लिए मॉकड्रिल अधिकारियों के सामने की जाए।

नालों की सफाई के निर्देश

बैठक में डीसी अजय कुमार ने बताया कि बरसात के कारण शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न न हो इसके लिए पर्याप्त प्रबंध सुनिश्चित किए जा रहे हैं। अधिकारियों को उनके अधिकार क्षेत्र में नालों की सफाई के निर्देश दिए गए हैं। यह कार्य जून माह से पहले पूरा कर लिया जाएगा। जलभराव के कारण आमजन को परेशानी न हो इसका विशेष ध्यान रखते हुए सभी आवश्यक समाधान सुनिश्चित किए जा रहे हैं। पिछले कई वर्षों से उचित प्रबंधों के माध्यम से क्रिटिकल पॉइंट्स की संख्या को कम किया जा रहा है। इस वर्ष 13 पॉइंट्स को चिह्नित कर वहां जलभराव की निकासी को लेकर आवश्यक इंतजाम किए जा रहे हैं। जीएमडीए अधिकारियों ने भी आश्वस्त किया कि बारिश के दौरान पानी अधिक देर तक सड़क पर नहीं बहेगा।

साउथ हरियाणा पर सरकार का फोकस मॉनसून के समय दक्षिण हरियाणा के चिह्नित क्षेत्रों में बाढ़ प्रबंधन की तैयारियों की समीक्षा के लिए फरीदाबाद के मंडलायुक्त संजय जून व गुरुग्राम के मंडलायुक्त रमेश चंद्र बिढ़ान ने गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात, पलवल, रेवाड़ी व महेंद्रगढ़ के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी की। संजय जून ने निर्देश दिए कि दक्षिण हरियाणा में मॉनसून के समय भारी बारिश से कई इलाके बेहद प्रभावित हो जाते हैं। खासकर अरावली के नजदीक लगते क्षेत्रों में बारिश के पानी की निकासी के लिए सिंचाई विभाग अपनी सभी तैयारियां पूरी रखें। उन्होंने कहा कि मानसून के दौरान किसी भी प्रकार की आपदा उत्पन्न न हो, इस लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए सभी विभाग अपनी-अपनी तैयारियाँ पूरी कर लें।

वाट्स अप ग्रुप बनेगा

मुख्य विभागों के अधिकारियों को जोड़कर आपदा प्रबंधन के लिए वॉट्सऐप ग्रुप बनाने के निर्देश दिए गए हैं। ताकि सूचनाओं का आदान-प्रदान समय पर हो सके और संबंधित अधिकारी समय-सीमा में कार्रवाई कर सकें। इस दौरान गुरुग्राम के डीसी अजय कुमार, फरीदाबाद के डीसी विक्रम यादव, रेवाड़ी के डीसी अभिषेक मीणा, महेंद्रगढ़ के डीसी डॉ. विवेक भारती, नूंह के डीसी विश्राम मीणा शामिल हुए।