25 जुलाई 2025 फैक्टर रिकॉर्डर
Bollywood Desk: वॉर 2’ ट्रेलर रिलीज: फैंस हुए उत्साहित, ऋतिक- जूनियर एनटीआर की जबरदस्त टक्कर, सोशल मीडिया पर ट्रेंड लंबे इंतजार के बाद आज ‘वॉर 2’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसने फैंस का उत्साह चरम पर पहुंचा दिया है। ट्रेलर में ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की जबरदस्त एक्शन टक्कर देखने को मिल रही है। जमीन से लेकर समुद्र और आसमान तक दोनों स्टार्स का दमदार अंदाज दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर रहा है।
साउथ और बॉलीवुड के दो बड़े सितारे पहली बार एक्शन से भरपूर इस फिल्म में साथ आ रहे हैं, जिससे दर्शकों की उम्मीदें और बढ़ गई हैं। रिलीज होते ही ट्रेलर सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा है और फैंस अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
फैंस ने ट्रेलर की खूब तारीफ की है। कई ने इसे ‘ट्रेलर ऑफ द ईयर’ बताया तो कुछ ने जूनियर एनटीआर की फिटनेस और उनके जबरदस्त लुक की प्रशंसा की है। ऋतिक और जूनियर एनटीआर के बीच की ‘मास गॉड’ बनाम ‘ग्रीक गॉड’ की टक्कर फैंस को खूब भा रही है। एक यूजर ने तो जूनियर एनटीआर को यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स के सभी विलेन का बॉस तक बताया है।
हालांकि, कुछ यूजर्स ने ट्रेलर की आलोचना भी की है और जूनियर एनटीआर के कुछ सीन को लेकर उनका मजाक उड़ाया है। कुछ ने उन्हें ‘साइड हीरो’ कहकर ट्रोल किया, जबकि एक यूजर ने ‘आरआरआर’ फिल्म का सीन शेयर करते हुए यह बात कही।
‘वॉर 2’ यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा है और यह 2019 में आई फिल्म ‘वॉर’ का अगला पार्ट है। जहां पहली फिल्म में ऋतिक रोशन के साथ टाइगर श्रॉफ थे, वहीं इस बार जूनियर एनटीआर ऋतिक के साथ स्क्रीन शेयर करते दिखेंगे।
फिल्म 14 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पहले सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
फैंस को अब फिल्म का बेसब्री से इंतजार है, और ट्रेलर ने उम्मीदों को और भी बुलंद कर दिया है।











