![]()
हरियाणा के रेवाड़ी में रिटायर्ड लेक्चरर को वीडियो कॉल कर एक महिला ने अश्लील VIDEO बना लिया। जिसको वेबसाइट पर डालने की धमकी देकर महिला ने साढे 12 लाख रुपए ठग लिए। बाद ठगी का अहसास हुआ तो पीड़ित साईबर थाना पहुंचा व मामला दर्ज करवाया।
।
रेवाड़ी के लिलोठ गांव निवासी एक रिटायर्ड लेक्चरर ने बताया कि वह गांव में ही रहता है। 18 मार्च की शाम करीब 7 बजे उसके पास एक वीडियो कॉल आई। जिस पर कोई अन्जान महिला बात कर रही थी। महिला ने उससे कहा कि रूम में जाकर VIDEO कॉल करो। उसने रूम में जाकर VIDEO कॉल किया तो उसकी अश्लील VIDEO बना ली। फिर उसके पास 19 मार्च को वॉटसअप कॉल आई। महिला ने उससे कहा कि उन्होंने अश्लील VIDEO को वेबसाइट पर डाल दिया है।
VIDEO डिलीट करवाने के नाम पर महिला ने 249500 रुपए मांगें। उसने सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक लिलोढ से उनके खाते में पैसे ट्रांसफर करवाए। उसके बाद उससे 5 लाख रुपए मांगे गए। उसने वो भी उन्हें भेज दिए। उसके बाद एक बार फिर से 5 लाख रुपए मांगे तो उसे फिर 5 लाख रुपए भेज दिए। बाद में उसे अहसास हुआ कि उसके साथ फ्रॉड हुआ है। जिस पर वह साईबर थाना पहुंचा व मामला दर्ज करवाया।
अन्जान नंबर से VIDEO कॉल न करें रिसीव
साईबर थाना SHO आनंद कुमार ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। किसी अन्जान नंबर से आ रही VIDEO कॉल को रिसीव नहीं करना चाहिए। ऐसी वीडियो कॉल से आप ठगी का शिकार हो सकते हैं।











