Mumbai 15 Nov 2025 Fact Recorder
Bollywood Desk : हिंदी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री कामिनी कौशल का आज 98 साल की उम्र में नि*धन हो गया। वह हिंदी सिनेमा की सबसे उम्रदराज़ अभिनेत्रियों में से एक थीं। आखिरी बार उन्हें आमिर खान और करीना कपूर स्टारर फिल्म लाल सिंह चड्ढा में देखा गया था। इसके अलावा, उन्होंने 2023 में शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी स्टारर फिल्म कबीर सिंह में शाहिद की दादी का किरदार निभाया था।
कामिनी कौशल 1940 के दशक की सबसे सफल अभिनेत्रियों में से एक थीं। बॉक्स ऑफिस इंडिया की टॉप एक्ट्रेस लिस्ट में 1947 और 1948 में वह टॉप एक्ट्रेस रहीं। उन्हें 2022 में आउटलुक इंडिया द्वारा 75 बेस्ट बॉलीवुड एक्ट्रेस में शामिल किया गया था।
कामिनी कौशल का जन्म 16 जनवरी 1927 को लाहौर में हुआ था। उनके पिता प्रो. शिव राम कश्यप पंजाब यूनिवर्सिटी, लाहौर में प्रोफेसर थे और उन्हें भारत में काई विज्ञान (ब्रायोलॉजी) का जनक भी कहा जाता है। कामिनी अपने दो भाइयों और तीन बहनों में सबसे छोटी थीं। 7 साल की उम्र में ही उनके पिता का नि*धन हो गया।
कम उम्र में ही कामिनी कौशल ने आकाशवाणी के लिए कार्यक्रम करना शुरू कर दिया था, जिसके लिए उन्हें हर महीने 10 रुपये वेतन मिलता था। इसके साथ ही उन्होंने लाहौर के गर्ल्स कॉलेज से अंग्रेजी साहित्य में बीए ऑनर्स किया। इसी दौरान 1946 में चेतन आनंद ने उन्हें अपनी फिल्म नीचा नगर में काम करने का ऑफर दिया, जिससे उनका फिल्मी करियर शुरू हुआ।
कामिनी कौशल ने अपने फिल्मी करियर में दो भाई, शाहिद, नदिया के पार, ज़िद्दी, शबनम, पारस, उपकार, पूरब और पश्चिम, रोटी कपड़ा और मकान जैसी फिल्मों में काम किया। उम्र बढ़ने के बावजूद उन्होंने हर दिल जो प्यार करेगा, चोरी-चोरी, लागा चुनरी में दाग, चेन्नई एक्सप्रेस, कबीर सिंह और लाल सिंह चड्ढा जैसी फिल्मों में भी अपने अभिनय का लोहा मनवाया।
कामिनी कौशल की अदाकारी और उनके योगदान ने हिंदी सिनेमा को हमेशा यादगार बनाया रहेगा।













