Venice Says It Will Host Bezos Wedding And Denies Reports Of Possible Disruptions For The City – Amar Ujala Hindi News Live – Italy:वेनिस में होगी जेफ बेजोस की शादी, कई दिनों चलेगा जश्न; प्रशासन ने कहा

अमेजन के संस्थापक और अरबपति कारोबारी जेफ बेजोस की शादी इटली के खूबसूरत वेनिस शहर में होगी। वह अपनी मंगेतर लॉरेज सांचेज के साथ शादी रचाएंगे। हालांकि, प्रशासन ने उन खबरों को खारिज किया है, जिनमें कहा गया था कि इस शादी के कारण शहर में भारी भीड़ हो सकती है और अफरा-तफरी मच सकती है। 

Trending Videos

शादी कब होगी?

वेनिस प्रशासन ने शादी की तारीख की पुष्टि नहीं की। हालांकि, इटली के मीडिया की खबरों के मुताबिक, यह विवाह समारोह 24 से 26 जून के बीच होगी और कई दिनों तक जश्न मनाया जाएगा। 

 

शहर की सामान्य दिनचर्या पर असर नहीं पड़ेगा: वेनिस प्रशासन

शहर प्रशासन ने कहा कि बेजोस की शादी में केवल 200 मेहमान आमंत्रित किए गए हैं, जिससे वेनिस के स्थानीय लोगों और पर्यटकों को कोई परेशानी नहीं होगी। वेनिस में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों, फिल्म महोत्सवों और बड़े निजी आयोजनों की मेजबानी में माहिर है, इसलिए यह शादी शहर की सामान्य दिनचर्या बाधित नहीं करेगी। 

ये भी पढ़ें: अमेरिका ने सैकड़ों विदेशी छात्रों का वीजा किया रद्द, खुद ही देश छोड़ने का आदेश; भारतीयों पर भी असर

 

अफवाहों को किया खारिज

कुछ मीडिया खबरों में दावा किया गया था कि शादी के लिए वेनिस के लग्जरी होलों में सैकड़ों कमरे बुक किए गए हैं और शहर की गोंडोलाओं और वाटर टैक्सियों को भी बुक कर लिया गया है। प्रशासन ने इन खबरों को बेबुनियाद बताया और कहा कि शादी के आयोजन में शहर की अनूठी सांस्कृतिक विरासत और पर्यावरण का पूरा सम्मान किया जाएगा। वेनिस के मेयर लुइगी ब्रुगनारो ने कहा, हम इस आयोजन को इस तरह से करेंगे कि शहर की सामान्य गतिविधियों में कोई बाधा न आए। 

 

वेनिस में वीआईपी शादियों की परंपरा

वेनिस पहले भी कई अंतरराष्ट्रीय हस्तियों के विवाह का गवाह बन चुका है। 2014 में हॉलीवुड स्टार जॉर्ज क्लूनी और अमल क्लूनी ने भी यहीं शादी की थी। 

संबंधित वीडियो-