veeresh-shandilya-grenade-attack-threat-ambala | अंबाला में वीरेश शांडिल्य को मिली ग्रेनेड हमले की धमकी: पहले भी मिल चुकी है धमकी, खालिस्तानियों के खिलाफ चलते हैं मुहिम – Ambala News

हरियाणा के अंबाला में एंटी टेररिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष व विश्व हिन्दू तख्त वीरेश शांडिल्य को एक बार फिरसे जान से मारने की धमकी मिली है। अज्ञात कॉलर ने उन्हें फोन पर धमकी दी कि तेरे शहर आ गए हैं, तेरे घर आज ग्रेनेड फेंकेंगे और तुझे गोली

गीदड़ भक्तियों से नहीं डरेंगे

वीरेश शांडिल्य ने धमकी मिलने पर कहा कि वह गीदड़भभकियों से डरने वाले नहीं हैं, लेकिन पुलिस को पूरी तरह चौकस रहना चाहिए । उन्होंने कहा कि इस तरह की धमकियां उन्हें उनके राष्ट्रवादी और आतंकवाद विरोधी मुहिम से पीछे नहीं हटा सकतीं। ज्ञात रहे हाल ही में जालंधर में भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के निवास पर ग्रेनेड हमला हुआ था। शांडिल्य ने आशंका जताई कि उनकी आतंकवाद के खिलाफ मुहिम को रोकने के लिए खालिस्तान एवं भिंडरावाला समर्थक दहशत डालने के लिए किसी भी अप्रिय घटना को अंजाम दे सकते है।

जानकारी देते वीरेश शांडिल्य

जानकारी देते वीरेश शांडिल्य

पहले भी मिली है धमकी

वीरेश शांडिल्य को पूर्व में भी जान से मारने की धमकी मिल चुकी है, ज्सिपर अंबाला पुलिस ने शांडिल्य को धमकी देने वाले खालिस्तानी तत्वों और भिंडरावाला समर्थकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की थी और अंबाला पुलिस शांडिल्य को मिली दर्जनों नंबरो से मिली धमकियों के मामले में जांच कर रही है।

ऐसी धमकियों से वह नहीं डरते

शांडिल्य ने कहा कि भले ही पुलिस धमकी देने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर रही है लेकिन धमकी देने वालों के तार कहां जुड़े है इस बात की तह तक पुलिस नहीं पहुंच रही जो गंभीर सवाल खड़े करता है। उन्होंने कहा कि वह मरने से नहीं डरते लेकिन उनके साथ कोई भी अप्रिय घटना सरकारों व पुलिस प्रशासन की गलती से न हो।