16 मार्च 2026 फैक्ट रिकॉर्डर
Sports Desk: वैभव सूर्यवंशी ने इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में डेब्यू से पहले ही बड़ी बात कह दी थी—“पहली गेंद मिली तो उड़ा देंगे।” खास बात यह रही कि उन्होंने मैदान पर भी वही कर दिखाया और पहली ही गेंद पर छक्का जड़ दिया।
यह मजेदार किस्सा संजू सैमसन ने नई दिल्ली में हुए BCCI Naman Awards 2026 के दौरान सुनाया। उन्होंने बताया कि डेब्यू से पहले राहुल द्रविड़ ने वैभव से उनका गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने बेफिक्र अंदाज में यही जवाब दिया था।
बाद में वैभव ने राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए पहली ही गेंद पर छक्का लगाकर अपने शब्दों को सच कर दिखाया और क्रिकेट जगत में सुर्खियां बटोरीं। साथ ही उन्होंने ICC Under-19 Cricket World Cup 2026 में भी भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई।













