UPSSSC में 2759 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, कृषि ग्रेजुएट्स के लिए सुनहरा मौका

25 मार्च 2026 फैक्ट रिकॉर्डर

Education Desk:  सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर सामने आई है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने कृषि विभाग में टेक्निकल असिस्टेंट ग्रुप-C के 2759 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। यह भर्ती खास तौर पर कृषि से जुड़ी पढ़ाई करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ा अवसर मानी जा रही है।

इस भर्ती के माध्यम से राज्य के कृषि विभाग में तकनीकी स्टाफ की कमी को पूरा किया जाएगा और चयनित उम्मीदवारों को स्थायी सरकारी नौकरी का मौका मिलेगा।

पदों का कैटेगरी वाइज विवरण

  • जनरल: 1692 पद
  • ओबीसी: 573 पद
  • EWS: 275 पद
  • SC: 213 पद
  • ST: 6 पद

आवेदन का पूरा शेड्यूल

  • नोटिफिकेशन जारी: 24 मार्च 2026
  • ऑनलाइन आवेदन शुरू: 22 मई 2026
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 11 जून 2026
  • फीस जमा करने की अंतिम तिथि: 11 जून 2026
  • फॉर्म में सुधार की अंतिम तिथि: 18 जून 2026

योग्यता और उम्र सीमा

इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों के पास UPSSSC PET 2025 का वैलिड स्कोर होना जरूरी है। साथ ही अभ्यर्थियों के पास B.Sc Agriculture या संबंधित विषय जैसे बागवानी, वानिकी, कृषि इंजीनियरिंग या होम साइंस में डिग्री होनी चाहिए।

उम्मीदवार की उम्र 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए, जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार छूट मिलेगी।

चयन प्रक्रिया और सैलरी

उम्मीदवारों का चयन PET स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग, उसके बाद मुख्य लिखित परीक्षा और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के जरिए किया जाएगा।

चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल-4 के तहत ₹25,500 से ₹81,100 तक मासिक वेतन मिलेगा, इसके अलावा अन्य सरकारी भत्ते भी दिए जाएंगे।

आवेदन शुल्क

इस भर्ती के लिए सभी श्रेणी के उम्मीदवारों को केवल ₹25 आवेदन शुल्क देना होगा। इच्छुक उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।