UP NEET UG Counselling 2025: राउंड 1 की नई तारीखें जारी, रजिस्ट्रेशन 8 अगस्त से शुरू

UP NEET UG Counselling 2025: राउंड 1 की नई तारीखें जारी, रजिस्ट्रेशन 8 अगस्त से शुरू

07 अगस्त 2025 फैक्ट रिकॉर्डर

Education Desk: UP NEET UG Counselling 2025: बदली गई राउंड 1 की तारीखें, 8 अगस्त से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन                                                                                                              उत्तर प्रदेश में MBBS और BDS कोर्स में दाखिले के लिए NEET UG 2025 काउंसलिंग के पहले राउंड की तारीखों में बदलाव किया गया है। अब रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 8 अगस्त 2025 से शुरू होगी। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upneet.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) द्वारा शेड्यूल में किए गए संशोधन के बाद राज्य काउंसलिंग की नई तारीखें जारी की गई हैं। अब रजिस्ट्रेशन और दस्तावेज़ सत्यापन की अंतिम तिथि 11 अगस्त 2025 निर्धारित की गई है। इस अवधि के भीतर अभ्यर्थियों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुल्क और सुरक्षा जमा राशि का भुगतान भी करना होगा।

रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद मेरिट सूची जारी की जाएगी। इसके बाद उम्मीदवारों को अपने पसंदीदा कॉलेज और कोर्स के लिए चॉइस फिलिंग का मौका मिलेगा। यह काउंसलिंग केवल उन्हीं छात्रों के लिए है जिन्होंने NEET UG 2025 में क्वालिफाइंग मार्क्स प्राप्त किए हैं।