UP Board Compartment Result 2025: जल्द जारी होगा 10वीं-12वीं का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

UP Board Compartment Result 2025: जल्द जारी होगा 10वीं-12वीं का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

06 अगस्त 2025 फैक्ट रिकॉर्डर

Education Desk: UP Board Compartment Result 2025: 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जल्द होगा जारी, यहां पढ़ें पूरी जानकारी                                                                                              उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) जल्द ही कक्षा 10वीं और 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षाओं का परिणाम घोषित करने जा रही है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र UPMSP की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे और डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर पाएंगे। हालांकि बोर्ड ने अभी तक रिजल्ट की सटीक तारीख और समय की घोषणा नहीं की है, लेकिन छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपना परिणाम एसएमएस और डिजिलॉकर के जरिए भी देख सकते हैं। मार्कशीट डाउनलोड करने के बाद छात्रों को सलाह दी जाती है कि उसमें दी गई सभी जानकारियों की अच्छी तरह जांच कर लें। अगर कोई गलती नजर आए तो तुरंत बोर्ड को सूचित करें।

रिजल्ट ऐसे करें चेक:

  1. UPMSP की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।

  2. होमपेज पर “UP Board High School Compartment Result 2025” या “Intermediate Compartment Result 2025” लिंक पर क्लिक करें।

  3. अपना रोल नंबर और स्कूल कोड दर्ज करें।

  4. ‘Submit’ बटन पर क्लिक करें।

  5. आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड करके सेव कर लें।

बता दें कि यूपी बोर्ड ने इस साल 15 अप्रैल को 10वीं और 12वीं का मुख्य परीक्षा परिणाम घोषित किया था। कक्षा 10वीं में कुल 90.11% छात्र पास हुए थे, जिसमें जालौन के यश प्रताप सिंह ने 97.83% अंकों के साथ टॉप किया था। वहीं 12वीं में 81.15% छात्र पास हुए थे और प्रयागराज की महक जायसवाल ने 97.20% अंकों के साथ टॉप स्थान हासिल किया था।