Una Labor Inspector Arrested Taking Bribe News Update | ऊना में लेबर इंस्पेक्टर रिश्वत लेते गिरफ्तार: लाइसेंस रिन्यू करने के लिए मांगा कैश, विजिलेंस ने दबोचा – Amb News

हिमाचल प्रदेश के ऊना में राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार विरोधी थाने की टीम ने एक लेबर इंस्पेक्टर को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। टाहलीवाल औद्योगिक क्षेत्र में एक लेबर सप्लाई ठेकेदार का लाइसेंस रिन्यू करने के लिए इंस्पेक्टर ने 10 हजार रुपए की मांग की थ

.

रिश्वत की मांग से परेशान ठेकेदार ने विजिलेंस विभाग से संपर्क किया। विजिलेंस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई की। टीम ने लेबर इंस्पेक्टर को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस कार्रवाई से जिले में हड़कंप मच गया है।