uchana municipality launches cleanliness campaign door to door | उचाना नगर पालिका ने शुरू किया स्वच्छता अभियान: कचरे के निपटान की घर-घर दी जा रही जानकारी, रोजाना निकलता है 13 टन कूड़ा – Uchana News

जींद की उचाना नगर पालिका ने डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर विशेष स्वच्छता अभियान शुरू किया है। नगर पालिका की आईईसी टीम लोगों को घर-घर जाकर कचरे के वर्गीकरण और उचित निपटान की जानकारी दे रही है।

आईईसी सुपरवाइजर दीपक शर्मा के अनुसार, उचाना से प्रतिदिन 13.65 टन कचरा निकलता है। इसमें से 75 प्रतिशत कचरे का निपटान घर पर ही किया जा सकता है। टीम लोगों को गीले कचरे से खाद बनाने की विधि भी समझा रही है।

आरआरआर सेंटर की स्थापना

नगर पालिका ने आरआरआर सेंटर की स्थापना की है। यहां पुराने कपड़ों और अन्य सामान का पुन: प्रयोग किया जाता है। पिछले 6 महीने से कार्यरत आईईसी टीम पूरे साल काम करेगी। टीम नियमित रूप से लोगों से फीडबैक भी ले रही है।

पार्षद भारत भूषण ने बताया कि यह अभियान हरियाणा को प्लास्टिक मुक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। सरकार की इस पहल के तहत उचाना में लोगों को प्लास्टिक के खतरों के प्रति भी जागरूक किया जा रहा है। नगर पालिका की टीम लगातार लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक कर रही है।

कचरे का निपटान बेहतरीन विकल्प : अरविंद

उचाना नगर पालिका सचिव अरविंद कुमार कहते हैं कि कचरे का निपटान व दोबारा से प्रयोग इस प्रकार से किया जाना एक बेहतरीन विकल्प है ।बहुत सा कपड़ा रोजाना कचरे के रूप में घर से निकलता है। उसको नगर पालिका में बने आरआरआर सेंटर में लाया जाता है और दोबारा उसे कपड़े को प्रयोग करने की विधि बनाई जाती है ।

आई ई सी सुपरवाइजर नगर पालिका उचाना दीपक शर्मा , पार्षद भारत भूषण, विवेक सांगवान , स्कूलों से छात्र, गवर्नमेंट स्कूल से सुरेंद्र , NYKS के वॉलेंटियर, नगर पालिका उचाना कर्मचारी व शहर के गणमान्य लोग मौजूद रहे।