10/04/2025 Fact Recorder
सिरसा पुलिस ने चोरी की एक वारदात का खुलासा किया है। पुलिस ने झोरड़नाली गांव में हुई चोरी के मामले में दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। आरोपी लुधियाना के खवाजकां के रहने वाले हैं। सदर थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर संदीप कुमार ने बताया कि आरोपियों की पहचान रिंकू और शेखू के रूप में हुई है। दोनों राजू उर्फ राजनाथ के बेटे हैं।
मामला 13 सितंबर की रात का है। झोरड़नाली गांव के चानन ढाणी निवासी कान्हा राम ने पुलिस को शिकायत दी थी। उन्होंने बताया कि अज्ञात लोगों ने उनके घर का ताला तोड़कर 400 ग्राम चांदी और 1 लाख 14 हजार रुपए की नकदी चोरी कर ली थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और सूचना के आधार पर दोनों आरोपियों को सिरसा शहर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस जल्द ही आरोपियों को कोर्ट में पेश करेगी। रिमांड के दौरान पुलिस चोरी की नकदी और सामान की बरामदगी के लिए आरोपियों से पूछताछ करेगी।










