ऑफिस होली पार्टी में ट्राई करें व्हाइट सूट के स्टाइलिश डिजाइन, हर कोई करेगा तारीफ

26 फरवरी 2026 फैक्ट रिकॉर्डर

Lifestyle Desk:  होली का त्योहार नजदीक है और इस बार रंगों का यह फेस्टिवल 4 मार्च को मनाया जाएगा। स्कूल-कॉलेज ही नहीं, ऑफिस में भी होली पार्टी का माहौल बनने लगता है। अगर आप वर्किंग वुमन हैं और ऑफिस होली पार्टी के लिए एलिगेंट लेकिन कम्फर्टेबल आउटफिट ढूंढ रही हैं, तो व्हाइट सूट हमेशा सेफ और क्लासी चॉइस रहता है। यहां हम आपको कुछ ऐसे व्हाइट सूट डिजाइन बता रहे हैं, जिन्हें पहनकर आप ऑफिस पार्टी में स्टाइल स्टेटमेंट बना सकती हैं।

1. रीम शेख जैसा व्हाइट कुर्ता सेट
रीम शेख की तरह आप कॉटन फैब्रिक का व्हाइट कुर्ता सेट चुन सकती हैं। नेकलाइन पर डोरी डिटेलिंग इसे सिंपल लेकिन एलिगेंट लुक देती है। यह आउटफिट ऑफिस होली पार्टी के लिए परफेक्ट है, क्योंकि इसमें कंफर्ट और स्टाइल दोनों मिलते हैं।

2. सौंदर्या शर्मा से इंस्पायर्ड सलवार सूट
आजकल सलवार सूट का ट्रेंड एक बार फिर लौट आया है। प्लेन व्हाइट सूट के साथ मैचिंग सलवार और लेस डिटेलिंग वाला दुपट्टा इस लुक को ग्रेसफुल बनाता है। यह ट्रेडिशनल और प्रोफेशनल दोनों टच देता है।

3. सारा अली खान का पाकिस्तानी स्टाइल सूट
ऑर्गेंजा फैब्रिक में बने पाकिस्तानी स्टाइल व्हाइट सूट इन दिनों काफी पॉपुलर हैं। कटवर्क और लेस डिटेलिंग वाला यह सूट सिंपल, सोबर और ऑफिस पार्टी के लिए बिल्कुल सही ऑप्शन है।

4. सोनम बाजवा जैसा क्लासी अनारकली लुक
अगर आप थोड़ा रॉयल और क्लासी लुक चाहती हैं, तो व्हाइट अनारकली सूट पहन सकती हैं। इसके साथ फ्लोरल प्रिंट का दुपट्टा पूरे आउटफिट में जान डाल देता है और होली पार्टी के लिए फ्रेश फील देता है।

5. आयशा खान का चिकनकारी फ्रॉक सूट
होली के मौके पर चिकनकारी वर्क वाला व्हाइट सूट भी बेहतरीन चॉइस है। कॉटन फैब्रिक का फ्रॉक सूट न सिर्फ कंफर्टेबल होता है, बल्कि ट्रेडिशनल टच भी देता है। हैवी ईयररिंग्स के साथ यह लुक और भी खूबसूरत लगेगा।

इन व्हाइट सूट डिजाइनों के साथ हल्का मेकअप और मिनिमल ज्वेलरी रखें, ताकि ऑफिस पार्टी में आपका लुक एलिगेंट और फेस्टिव दोनों नजर आए।