02 सितम्बर 2025 फैक्ट रिकॉर्डर
Business Desk: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ फैसले ने वैश्विक व्यापार समीकरण बदल दिए हैं। भारत के लिए यह स्थिति बेहद चुनौतीपूर्ण साबित हो रही है। लंबे समय से भारत ‘चाइना प्लस वन’ रणनीति पर काम कर रहा था, जिसके तहत वह चीन के विकल्प के रूप में खुद को पेश करना चाहता था। लेकिन नए टैरिफ ने भारत की इस कोशिश को कमजोर कर दिया है।











