Trump Says Ukraine-russia Talks ‘coming To Head’, ‘no One Is Playing’ Him In Push To End War – Amar Ujala Hindi News Live – Us:राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बोले

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को दावा किया कि यूक्रेन और रूस के बीच बातचीत अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच रही है। उन्होंने यह भी साफ किया कि उनकी शांति पहल में कोई भी पक्ष उन्हें बेवकूफ नहीं बना रहा है।

ट्रेंडिंग वीडियो

ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय पर आई है, जब विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने चेतावनी दी कि अगर आने वाले कुछ दिनों में शांति वार्ता में कोई प्रगति नहीं होती है, तो अमेरिका यूक्रेन-रूस समझौते की कोशिशों से पीछे हट सकता है।

ये भी पढ़ें: ट्रंप सरकार को झटका, सीएफपीबी में सैकड़ों कर्मचारियों की छंटनी पर संघीय जज ने लगाई रोक

व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने कहा, अगर किसी वजह से इन दोनों में से कोई एक पक्ष हालात को बहुत मुश्किल बना देता है, तो हम उन्हें कहेंगे कि तुम बेवकूफ हो और हम इससे पीछे हट जाएंगे। जब उनसे पूछा गया कि क्या रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन जानबूझकर वार्ता में देरी कर रहे हैं, तो ट्रंप ने जवाब दिया, मुझे उम्मीद है कि ऐसा नहीं है।

ट्रंप का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब युद्ध को दो साल से ज्यादा हो चुके हैं और अंतरराष्ट्रीय समुदाय लगातार शांति की कोशिश कर रहा है।

संबंधित वीडियो-