चंडीगढ़ में हल्लोमाजरा के पास पेड़ गिरा, CRPF कैंप तक लंबा जाम; ट्रैफिक प्लान फेल!

चंडीगढ़ में हल्लोमाजरा के पास पेड़ गिरा, CRPF कैंप तक लंबा जाम; ट्रैफिक प्लान फेल!

27 अगस्त 2025 फैक्ट रिकॉर्डर

Chandigarh Desk: चंडीगढ़: हल्लोमाजरा लाइट पॉइंट के पास सर्विस लेन पर पेड़ गिरा, लोगों को घंटों जाम में फंसना पड़ा                                                                                                                  चंडीगढ़ में हल्लोमाजरा लाइट पॉइंट के पास सर्विस लेन पर अचानक एक पेड़ गिर गया। राहत की बात यह रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन सुबह ऑफिस और कामकाज के लिए निकलने वाले लोगों को लंबे समय तक भारी जाम का सामना करना पड़ा।

CRPF कैंप तक गाड़ियों की कतारें
रायपुर खुर्द लाइट पॉइंट से आगे बढ़ते ही सर्विस लेन पर गाड़ियां धीरे-धीरे जाम में फंसती चली गईं। CRPF कैंप के पास पेड़ गिरने के कारण पूरी सर्विस लेन बंद हो गई। वहीं, मेन रोड पर पहले से ही ट्रैफिक भारी था, ऐसे में लोग सर्विस लेन की ओर मुड़ते गए, लेकिन उन्हें आगे की स्थिति की जानकारी नहीं थी। परिणामस्वरूप, गाड़ियों और बाइकों की लंबी कतार लग गई।

चेतावनी और पुलिस की अनुपस्थिति पर सवाल
लोगों का कहना है कि सर्विस लेन पर कहीं भी चेतावनी बोर्ड या सूचना नहीं लगाई गई थी कि आगे पेड़ गिरा हुआ है। न ही वहां कोई पुलिसकर्मी मौजूद था जो ट्रैफिक को डायवर्ट कर सके। बताया जाता है कि रात को तेज बारिश और हवा के चलते पेड़ गिरा था, लेकिन सुबह 10 बजे तक भी उसे हटाया नहीं जा सका।

विभागीय लापरवाही पर नाराज़गी
स्थानीय लोगों ने इस बात पर नाराज़गी जताई कि कई घंटों तक सड़क बंद रहने के बावजूद समय पर कार्रवाई नहीं हुई। हालांकि, संबंधित विभाग की टीम मौके पर पहुंच चुकी थी और पेड़ को हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी।