23 फरवरी 2026 फैक्ट रिकॉर्डर
National Desk: नेपाल में एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। नेपाल के धादिंग जिला में रविवार देर रात यात्रियों से भरी एक बस हाईवे से फिसलकर त्रिशूली नदी में जा गिरी। इस भयावह दुर्घटना में 18 लोगों की मौके पर ही मौ*त हो गई, जबकि 20 से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। मृ*तकों में महिलाएं भी शामिल हैं और रिपोर्ट्स के मुताबिक 2–3 विदेशी नागरिकों की भी जान गई है।
यह हादसा रात करीब 1:30 बजे गजुरी के पास पृथ्वी हाईवे पर हुआ। बस पोखरा से काठमांडू जा रही थी, लेकिन राजधानी से लगभग 90 किलोमीटर पहले ही अनियंत्रित होकर नदी में गिर गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासन की टीमें राहत-बचाव में जुट गईं, वहीं नेपाल आर्मी के जवानों को भी रेस्क्यू ऑपरेशन में तैनात किया गया।
हादसे के कारणों की जांच जारी है। शुरुआती जांच में ओवरस्पीडिंग को संभावित वजह माना जा रहा है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पहचान की प्रक्रिया शुरू कर दी है। उल्लेखनीय है कि त्रिशूली नदी में पहले भी कई बार बसों के गिरने की घटनाएं हो चुकी हैं, जिनमें कई लोगों की जान जा चुकी है।













